हर्षल पटेल के बाहर जाने के बाद सिद्धार्थ कौल को उनकी जगह खिलाया जा सकता है। वहीं चेन्नई की टीम भी महेश तीक्षणा की जगह किसी तेज गेंदबाज को मौका दे सकती है।
आईपीएल 2022 का 22वां मैच चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला जाएगा। चार में से तीन मैच जीत चुकी आरसीबी की टीम चौथा मैच जीतकर अंक तालिका में पहला स्थान हासिल करने की कोशिश करेगी। वहीं चेन्नई की टीम सीजन की पहली जीत की तलाश में उतरेगी। चेन्नई अब तक कई युवा खिलाड़ियों को आजमा चुकी है, लेकिन कोई उनके लिए कमाल नहीं कर पाया है। वहीं आरसीबी के लिए अनुज रावत और आकाशदीप ने अच्छी गेंदबाजी की है। शाहबाज ने भी कार्तिक के साथ मिलकर बैंगलोर को मैच जिताया था।
विज्ञापन
इस मैच में आरसीबी अपने प्रमुख तेज गेंदबाज हर्षल पटेल के बिना खेलेगी। उनकी जगह सिद्धार्थ कौल को मौका दिया जा सकता है। वहीं चेन्नई की टीम स्पिनर महीष तीक्षणा की जगह किसी तेज गेंदबाज को मौका दे सकती है।
संतुलित दिख रही है आरसीबी की टीम
इस सीजन आरसीबी की टीम बहुत हद तक संतुलित दिख रही है और इस टीम के गेंदबाज भी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। कप्तान प्लेसिस, अनुज रावत और प्लेसिस शुरुआत में अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं। वहीं मैक्सवेल के आने से मध्यक्रम मजबूत हुआ है। दिनेश कार्तिक और ग्लेन मैक्सवेल सही तरीके से मैच खत्म कर रहे हैं। डेविड विली और वनिंदू हसरंगा भी बल्ले से योगदान देने में माहिर हैं।
हर्षल पटेल की बहन का निधन होने के कारण उन्होंने बायो बबल छोड़ दिया था और वो टीम का हिस्सा नहीं हैं। उनके न रहने से आरसीबी की गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों कमजोर हुई है। उनकी जगह सिद्धार्थ कौल को मौका दिया जा सकता है। पावरप्ले में डेविड विली और आकाशदीप अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं मध्यक्रम में हसरंगा ने अच्छी गेंदबाजी की है। सिराज जरूर टीम के कमजोर कड़ी साबित हुए हैं, लेकिन उन्हें और मौके मिलना तय है।
चेन्नई की गेंदबाजी में बदलाव संभव
जडेजा की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स अब तक कोई मैच नहीं जीत पाई है, लेकिन टीम में ज्यादा बदलाव की संभावना नहीं है। उथप्पा ने पारी की शुरुआत करते हुए शुरुआती मैचों में अच्छा प्रदर्शन किया था, लेकिन ऋतुराज अब तक कमाल नहीं कर पाए हैं। मध्यक्रम में रायुडू, जडेजा का प्रदर्शन भी कुछ खास नहीं रहा है। दुबे और धोनी ने चुनिंदा मैचों में अर्धशतक लगाए हैं, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला पाए हैं।
गेंदबाजी में ब्रावो, जॉर्डन और मुकेश चौधरी ने ज्यादा प्रभावित नहीं किया है, लेकिन तीनों का खेलना तय है। वहीं प्रिटोरियस ने एक मैच में अच्छा प्रदर्शन किया था। उन्हें फिर से महेश तीक्षणा की जगह मौका दिया जा सकता है।