फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2020: RCB की एकतरफा जीत, चेन्नई सुपरकिंग्स की सात मैच में पांचवीं हार, प्लेऑफ की दौड़ मुश्किल

Sat, 10 Oct 2020 11:33 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

खास बातें

IPL 2020 Live Score Chennai vs Bangalore: विराट कोहली की कप्तानी पारी के बाद गेंदबाजों के धांसू प्रदर्शन के बूते रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने शनिवार शाम सुपर हेडर के दूसरे मुकाबले में चेन्नई सुपरकिंग्स को शर्मनाक हार दी। सीजन का यह 25वां मुकाबला एकतरफा अंदाज में आरसीबी के नाम रहा। टूर्नामेंट के इतिहास में यह सीएसके की आरसीबी के खिलाफ सबसे बड़ी हार है। 
विज्ञापन
चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम आरसीबी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:30 PM, 10-Oct-2020

अंकतालिका में बदलाव

छह मैच में चार जीत और दो हार के साथ आरसीबी चौथे पायदान पर पहुंच गई। दूसरे और तीसरे नंबर पर मौजूद मुंबई इंडियंस और केकेआर ने भी क्रमश: इतने ही मैत जीते हैं, लेकिन रन रेट के आधार पर आरसीबी पीछे है। दूसरी ओर सात मुकाबलों में दो जीत और पांच हार के साथ नंबर छह की टीम चेन्नई सुपरकिंग्स को अब प्लेऑफ में पहुंचने के लिए जादूई प्रदर्शन की दरकार होगी।

11:30 PM, 10-Oct-2020

मैच का लेखा-जोखा

11:24 PM, 10-Oct-2020

आरसीबी के लिए क्रिस मॉरिस का शानदार डेब्यू

विज्ञापन
11:20 PM, 10-Oct-2020

जीत विराट कोहली के नाम

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी की शुरुआत अच्छी नहीं थी। लगातार गिरते विकेट के बीच सुपर 'वी' की 50 गेंदों में नाबाद 90 रन की पारी के बूते ही बैंगलोर निर्धारित 20 ओवर में 169/4 का स्कोर खड़ा कर पाई थी।

11:17 PM, 10-Oct-2020

आरसीबी की चेन्नई पर सबसे बड़ी जीत

टूर्नामेंट के इतिहास में यह आरसीबी की सीएसके के खिलाफ सबसे बड़ी जीत है, इससे पहले 2010 में चेन्नई को 36 रन से हराया था, इस बार अंतर 37 रन है।
 

विज्ञापन
11:14 PM, 10-Oct-2020

आरसीबी ने 37 रन से जीता मैच

आखिरी छह गेंदों में चेन्नई सुपरकिंग्स ने छह रन बनाए और यह मैच 37 रन से अपने नाम किया। 20 ओवर के बाद CSK का स्कोर: 132/8 दीपक चाहर (5), शार्दुल ठाकुर (1)
 

11:10 PM, 10-Oct-2020

आठवां विकेट गिरा, जडेजा 7 रन बनाकर आउट

चौथी गेंद पर ड्वेन ब्रावो को आउट करने के बाद 19वें ओवर की आखिरी बॉल पर क्रिस मॉरिस ने रवींद्र जडेजा को भी चलता किया। अब आखिरी ओवर में चेन्नई को जीत के लिए 44 रन चाहिए

11:08 PM, 10-Oct-2020

सातवां विकेट गिरा, ब्रावो भी आउट

ड्वेन ब्रावो पांच गेंदों में सात रन बनाकर क्रिस मॉरिस का शिकार बने। 18.4 ओवर के बाद CSK का स्कोर: 122/7 रवींद्र जडेजा (3)

11:05 PM, 10-Oct-2020

12 गेंदों में 53 रन चाहिए

18वें ओवर से विकेट के साथ 8 रन आए। 18 ओवर के बाद CSK का स्कोर: 117/6 रवींद्र जडेजा (2), ड्वेन ब्रावो (3)

11:01 PM, 10-Oct-2020

अंबाती रायुडू भी आउट

सेट बल्लेबाज अंबाती रायुडू की 40 गेंदों में 42 रन की धीमी पारी का अंत हुआ। 18वें ओवर की तीसरी गेंद पर इसुरु उडाना ने क्लीन बोल्ड किया। अभी भी 15 गेंदों में 57 रन चाहिए।
 

10:57 PM, 10-Oct-2020

तीन ओवर में 61 रन चाहिए

17वें ओवर में क्रिस मॉरिस ने विकेट के साथ-साथ सिर्फ तीन रन ही खर्च किए। 17 ओवर के बाद CSK का स्कोर: 109/5 अंबाती रायुडू (38), रवींद्र जडेजा (1)

10:54 PM, 10-Oct-2020

चेन्नई का पांचवां विकेट गिरा

क्रिस मॉरिस ने 17वें ओवर की दूसरी गेंद पर नए बल्लेबाज सैम करने को विकेट के पीछे लपकवाया। हालांकि अंपायर ने आउट देने से मना किया, लेकिन डीआरएस में फैसला आरसीबी के पक्ष में गया। पहली ही गेंद में आउट होने वाले करन खाता भी नहीं खोल पाए।

10:51 PM, 10-Oct-2020

धोनी आउट, 4 ओवर में 64 रन चाहिए

महेंद्र सिंह धोनी एक बार फिर असफल। छह गेंदों में 10 रन बनाकर चलते बने। युजवेंद्र चहल ने ऑफ स्टंप के बेहद बाहर फेंकी गेंद पर उन्हें फंसाया। बड़ा शॉट मारने की फिराक में माही लॉन्ग ऑफ पर गुरकीरत सिंह मान द्वारा लपके गए। 16 ओवर के बाद CSK का स्कोर: 106/4 अंबाती रायुडू (36)
 

10:48 PM, 10-Oct-2020

धोनी का टी-20 में 300वां छक्का

16वें ओवर की तीसरी गेंद पर युजवेंद्र चहल की गेंद पर धोनी ने अपने टी-20 करियर का 300वां छक्का उड़ाया।

10:46 PM, 10-Oct-2020

5 ओवर में 74 रन चाहिए

क्या महेंद्र सिंह धोनी आज अपने बल्ले से पुराना कमाल दिखा पाएंगे?

10:41 PM, 10-Oct-2020

जगदीशन रन आउट

गलत समय पर चेन्नई का यह विकेट गिरा। रायुडू के साथ साझेदारी टूटी। 15वें ओवर की दूसरी गेंद पर मॉरिस के थ्रो से वह 28 गेंदों में 33 रन बनाकर आउट हुए। विकेट के अलावा नवदीप सैनी के इस ओवर से सिर्फ सात रन आए। 15 ओवर के बाद CSK का स्कोर: 96/3 अंबाती रायुडू (35) और एमएस धोनी (1)

10:38 PM, 10-Oct-2020

6 ओवर में 81 रन चाहिए

शिवम दुबे के इस ओवर से 14 रन आए। पहली गेंद में जगदीशन और तीसरी गेंद पर अंबाती रायुडू ने चौका मारा। 14 ओवर के बाद CSK का स्कोर: 89/2 अंबाती रायुडू (30) और नारायण जगदीशन (33)

10:33 PM, 10-Oct-2020

युजवेंद्र चहल ने 12 रन दिए। चेन्नई की पारी का यह पहला ओवर जब रन दहाई के आंकड़े में आए। 13 ओवर के बाद CSK का स्कोर: 75/2 अंबाती रायुडू (25) और नारायण जगदीशन (15)

10:28 PM, 10-Oct-2020

8 ओवर में 107 रन चाहिए

नवदीप सैनी का चौके के साथ अंबाती रायुडू ने स्वागत किया था, लेकिन अंतिम पांच गेंदों में सिर्फ तीन रन ही आए। 12 ओवर के बाद CSK का स्कोर: 63/2 अंबाती रायुडू (24) और नारायण जगदीशन (15)

10:22 PM, 10-Oct-2020

9 ओवर में 114 रन चाहिए

युजवेंद्र चहल के ओवर से 9 रन आए। दूसरी गेंद पर जगदीशन ने चौका मारा था। 11 ओवर के बाद CSK का स्कोर: 56/2 अंबाती रायुडू (19) और नारायण जगदीशन (14)

10:18 PM, 10-Oct-2020

10 ओवर में 123 रन चाहिए

मॉरिस ने 10वें ओवर में सिर्फ तीन रन दिए। 10 ओवर के बाद CSK का स्कोर: 47/2 अंबाती रायुडू (17) और नारायण जगदीशन (7)
 

10:14 PM, 10-Oct-2020

चेन्नई के लिए रायुडू के 1000 रन पूरे

10:10 PM, 10-Oct-2020

9 ओवर में स्कोर 44/2

उडाना की तीसरी गेंद पर रायुडू ने चौका मारा। ओवर से नौ रन आए। नौ ओवर के बाद CSK का स्कोर: 44/2 अंबाती रायुडू (14) और नारायण जगदीशन (7)

10:06 PM, 10-Oct-2020

सुंदर का एक और बढ़िया ओवर। सिर्फ 5 रन दिए। आठ ओवर के बाद CSK का स्कोर: 35/2 अंबाती रायुडू (7) और नारायण जगदीशन (5)

10:02 PM, 10-Oct-2020

सात ओवर में स्कोर 30/2

चहल के पहले ओवर से चार रन आए। सात ओवर के बाद CSK का स्कोर: 30/2  और अंबाती रायुडू (4) और नारायण जगदीशन (3)

09:58 PM, 10-Oct-2020

चेन्नई का दूसरा विकेट गिरा

शेन वॉटसन को वाशिंगटन सुंदर ने क्लीन बोल्ड किया। स्लॉग स्विप मारने के प्रयास में ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर पूरी तरह चूके, उन्होंने 18 गेंदों में 14 रन बनाए। सीएसके के दोनों ओपनर्स सुंदर का शिकार बने। छह ओवर के बाद CSK का स्कोर: 26/2  और अंबाती रायुडू (2) और नारायण जगदीशन (1)

09:54 PM, 10-Oct-2020

नवदीप सैनी का बढ़िया ओवर

नए बल्लेबाज अंबाती रायुडू को उलझाए रखा। पेस और शॉर्ट पिच गेंदों में अंबाती को दिक्कतें हुईं। पांच ओवर के बाद CSK का स्कोर: 21/1 शेन वॉटसन (10) और अंबाती रायुडू (2)
 

09:50 PM, 10-Oct-2020

चेन्नई का पहला विकेट गिरा

चौथे ओवर की आखिरी गेंद पर फाफ डुप्लेसिस आउट हुए। वाशिंगटन सुंदर ने चौथे ओवर की आखिरी गेंद पर फॉर्म में चल रहे इस पूर्व दक्षिण अफ्रीकी कप्तान को फंसाया, उन्होंने 10 गेंदों में 8 रपन की धीमी पारी खेली। ओवर से छह रन आए। चार ओवर के बाद CSK का स्कोर: 19/1 शेन वॉटसन (10)

09:44 PM, 10-Oct-2020
शेन वाटसन - फोटो : पीटीआई

तीन ओवर में सिर्फ 13 रन बने

इसुरु उडाना के पहले ओवर से सात रन आए। आखिरी गेंद पर वॉटसन का चौका। तीन ओवर के बाद CSK का स्कोर: 13/0 शेन वॉटसन (9) और फाफ डुप्लेसिस (3)

09:39 PM, 10-Oct-2020

दूसरे ओवर में 2 रन आए

यह ओवर नवदीप सैनी फेंक रहे थे। दो ओवर के बाद CSK का स्कोर: 6/0 शेन वॉटसन (4) और फाफ डुप्लेसिस (1)

09:34 PM, 10-Oct-2020

पहले ओवर में चार रन आए

एक ओवर के बाद CSK का स्कोर: 4/0 शेन वॉटसन (4) और फाफ डुप्लेसिस (0)

09:30 PM, 10-Oct-2020

मैच शुरू

शेन वॉटसन और फाफ डुप्लेसिस क्रीज पर पहुंचे। आरसीबी के लिए सीजन का डेब्यू करने वाले क्रिस मॉरिस पहला ओवर फेकेंगे।

09:26 PM, 10-Oct-2020

चेन्नई के लिए आसान नहीं होगा 170 रन का लक्ष्य

09:20 PM, 10-Oct-2020

09:16 PM, 10-Oct-2020

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए विराट कोहली ने 50 गेंदों में नाबाद 90 रन बनाए। लगातार गिरते विकेट के बीच सुपर 'वी' की इस पारी के बूते ही निर्धारित 20 ओवर में आरसीबी 169/4 का स्कोर खड़ा कर पाई। अब छह मैच में सिर्फ दो मैच जीतने वाली चेन्नई सुपरकिंग्स की बल्लेबाजी शुरू होने वाली है।

09:13 PM, 10-Oct-2020

चेन्नई को 170 रन का लक्ष्य

ब्रावो के आखिरी ओवर से 14 रन आए। 20 ओवर के बाद RCB का स्कोर: 169/4 विराट कोहली (90) और शिवम दुबे (22)
 
 

09:10 PM, 10-Oct-2020

अगली चार गेंदों में आठ रन

विराट कोहली क्रीज के बीच बेहद तेजी से दौड़ रहे हैं। पांच गेंदों में 12 रन आ चुके हैं।
 

09:07 PM, 10-Oct-2020

विराट का एबी डीविलियर्स स्टाइल में चौका

09:04 PM, 10-Oct-2020

19वें ओवर से 14 रन आए

पहली गेंद में विराट का छक्का। शार्दुल ठाकुर की आखिरी पांच गेंदों में आठ रन आए। 19 ओवर के बाद RCB का स्कोर: 155/4 विराट कोहली (77) और शिवम दुबे (22)

08:57 PM, 10-Oct-2020

सैम करन की पहली गेंद पर शिवम दुबे ने छक्का मारा तो विराट ने तीसरी और पांचवीं गेंद पर छक्का उड़ाया। बेहद महंगा ओवर, 24 रन आए। 18 ओवर के बाद RCB का स्कोर: 141/4 विराट कोहली (68) और शिवम दुबे (18)

08:52 PM, 10-Oct-2020

17 ओवर में 14 रन आए

17वें ओवर में 14 रन आए। 17 ओवर के बाद RCB का स्कोर: 117/4 विराट कोहली (53) और शिवम दुबे (11)

08:49 PM, 10-Oct-2020

विराट कोहली का अर्धशतक

08:46 PM, 10-Oct-2020

आरसीबी के 100 रन पूरे

कर्ण शर्मा ने अपने आखिरी ओवर में 8 रन दिए। 16 ओवर के बाद RCB का स्कोर: 103/4 विराट कोहली (44) और शिवम दुबे (6)

08:41 PM, 10-Oct-2020

मुश्किल में आरसीबी

वाशिंगटन सुंदर आउट, सैम करन ने विकेट के पीछे धोनी द्वारा लपकवाया। 10 गेंदों में 10 रन बनाकर आउट। 15 ओवर के बाद RCB का स्कोर: 95/4 विराट कोहली (42) और शिवम दुबे (1)
 

08:40 PM, 10-Oct-2020

14 ओवर में स्कोर 86/3

रवींद्र जडेजा ने अपने दूसरे ओवर में पांच रन दिए। 14 ओवर के बाद RCB का स्कोर: 86/3 विराट कोहली (34) और वाशिंगटन सुंदर (10)

08:36 PM, 10-Oct-2020

13वें ओवर में 12 रन आए

कर्ण शर्मा की चौथी गेंद पर सुंदर ने छक्का मारा। 13 ओवर के बाद RCB का स्कोर: 81/3 विराट कोहली (30) और वाशिंगटन सुंदर (9)

08:33 PM, 10-Oct-2020

जडेजा ने पहले ओवर में 2 रन दिए

12 ओवर के बाद RCB का स्कोर: 69/3 विराट कोहली (26) और वाशिंगटन सुंदर (1)

08:31 PM, 10-Oct-2020

धोनी आईपीएल के सबसे सफल विकेटकीपर बने

08:27 PM, 10-Oct-2020

एबी डीविलियर्स भी आउट

11वें ओवर की पांचवीं गेंद पर शार्दुल ने फिर जादू चलाया। क्रॉस सीम की गेंद फेंकी। बल्ले का मोटा किनारा लेते हुए बॉल सीधे विकेट के पीछे एमएस धोनी के दस्तानों में समां गई। एबी डीविलियर्स खाता भी नहीं खोल पाए थे। शानदार ओवर दो रन और दो अहम विकेट। 11 ओवर के बाद RCB का स्कोर: 67/3 विराट कोहली (23) और वाशिंगटन सुंदर (0)
 

08:24 PM, 10-Oct-2020

देवदत्त पडीक्कल आउट

11वें ओवर की दूसरी गेंद पर शार्दुल ठाकुर ने देवदत्त पडीक्कल (34 गेंदों में 33 रन) को पवेलियन की राह दिखाई।

08:22 PM, 10-Oct-2020

10 ओवर में RCB का स्कोर: 65/1

देवदत्त पडीक्कल (33) और विराट कोहली (23)

08:17 PM, 10-Oct-2020

नौ ओवर का खेल खत्म

ड्वेन ब्रावो ने अपने दूसरे ओवर में पांच रन दिए। नौ ओवर के बाद RCB का स्कोर: 55/1 देवदत्त पडीक्कल (25) और विराट कोहली (21)

08:12 PM, 10-Oct-2020

8 ओवर में आरसीबी के 50 रन पूरे

कर्ण शर्मा ने पहले ओवर में चार रन दिए। आठ ओवर के बाद RCB का स्कोर: 50/1 देवदत्त पडीक्कल (22) और विराट कोहली (19)

08:07 PM, 10-Oct-2020

ड्वे्न ब्रावो ने अपने पहले ओवर में 10 रन दिए। तीसरी गेंद पर कप्तान कोहली ने चौका जमाया। सात ओवर के बाद RCB का स्कोर: 46/1 देवदत्त पडीक्कल (20) और विराट कोहली (17)

08:01 PM, 10-Oct-2020

पावरप्ले में 36 रन और एक विकेट

शार्दुल ठाकुर के इस ओवर की पहली गेंद पर देवदत्त पडीक्कल का चौका तो चौथी गेंद पर विराट ने गेंद बाउंड्री पार भेजी। ओवर से कुल 11 रन आए। पांच ओवर के बाद RCB का स्कोर: 36/1 देवदत्त पडीक्कल (17) और विराट कोहली (11)
 

07:56 PM, 10-Oct-2020

चाहर का एक और शानदार ओवर

सिर्फ तीन रन आए। पांच ओवर के बाद RCB का स्कोर: 25/1 देवदत्त पडीक्कल (13) और विराट कोहली (6)

07:52 PM, 10-Oct-2020

RCB को अब बड़ी साझेदारी की जरूरत

सैम करन ने इस ओवर में सिर्फ छह रन दिए। चार ओवर के बाद RCB का स्कोर: 21/1 देवदत्त पडीक्कल (11) और विराट कोहली (4)

07:47 PM, 10-Oct-2020

पहला विकेट गिरा

आरसीबी की खराब शुरुआत। पेसर दीपक चाहर ने आरोन फिंच की गिल्लियां बिखेरी। फिंच 9 गेंदों में महज 2 रन ही बना पाए। तीन ओवर के बाद RCB का स्कोर: 15/1 देवदत्त पडीक्कल (9) और विराट कोहली (2)
 

07:43 PM, 10-Oct-2020

दूसरे ओवर में 9 रन आए

यह ओवर सैम करन फेंक रहे थे। दो ओवर के बाद RCB का स्कोर: 11/0 आरोन फिंच (8) और देवदत्त पडीक्कल (1)

07:37 PM, 10-Oct-2020

पहले ओवर में सिर्फ दो रन आए

दीपक चाहर का सधा ओवर। दोनों बल्लेबाजों को बांधे रखा। आरोन फिंच (0) और देवदत्त पडीक्कल (1)

07:32 PM, 10-Oct-2020

IPL 2020: RCB की एकतरफा जीत, चेन्नई सुपरकिंग्स की सात मैच में पांचवीं हार, प्लेऑफ की दौड़ मुश्किल

आईपीएल के 25वें मुकाबले में चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ टॉस जीतकर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की बल्लेबाजी शुरू हो चुकी है। क्रीज पर आरोन फिंच और देवदत्त पडीक्कल सीएसके के गेंदबाजों का सामना करने पहुंच चुके हैं।
 

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें