फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL: खास क्लब में शामिल हुए महेंद्र सिंह धोनी, रोहित के बाद ऐसा करने वाले सिर्फ दूसरे खिलाड़ी

Mon, 04 Apr 2022 02:11 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

धोनी ने हाल ही में टी20 क्रिकेट में सात हजार रन भी पूरे किए थे। वे ऐसा करने वाले भारत के पहले विकेटकीपर बल्लेबाज हैं। उनसे पहले विराट कोहली, रोहित शर्मा, सुरेश रैना, शिखर धवन और रॉबिन उथप्पा ने सात हजार से ज्यादा रन बना चुके हैं।
विज्ञापन
भारतीय खिलाड़ी और सामने उनके द्वारा खेले गए कुल टी-20 मैच के आंकड़े - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में चेन्नई सुपर किंग्स भले ही मैच हार गई हो, लेकिन इस मैच में टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने खास मुकाम हासिल किया। वह एक ऐसे क्लब में शामिल हो गए, जिसमें विराट कोहली और सुरेश रैना तक नहीं पहुंच पाए हैं। धोनी पंजाब के खिलाफ जब मैदान पर उतरे, तो वह उनका 350वां टी-20 मैच रहा। वह रोहित शर्मा के बाद ऐसा करने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय खिलाड़ी हैं।
विज्ञापन

रोहित ने अब तक लीग, घरेलू क्रिकेट और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को मिलाकर कुल 372 टी-20 मैच खेले हैं। वहीं, तीसरे नंबर पर 336 मैच के साथ सुरेश रैना हैं। चौथे नंबर पर 329 मैच के साथ दिनेश कार्तिक और पांचवें नंबर पर 328 टी-20 मैचों के साथ विराट कोहली हैं। रैना को छोड़कर बाकी सभी खिलाड़ी आईपीएल में खेल रहे हैं। रैना को ऑक्शन में किसी ने नहीं खरीदा था। 

धोनी ने हाल ही में टी20 क्रिकेट में सात हजार रन भी पूरे किए थे। वे ऐसा करने वाले भारत के पहले विकेटकीपर बल्लेबाज हैं। उनसे पहले विराट कोहली, रोहित शर्मा, सुरेश रैना, शिखर धवन और रॉबिन उथप्पा ने सात हजार से ज्यादा रन बना चुके हैं। कोहली ने टी20 क्रिकेट में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। उनके नाम इस फॉर्मेट में 10 हजार से भी ज्यादा रन हैं। 
विज्ञापन

धोनी ने अब तक 350 टी-20 मैचों में 38.59 की औसत और 134.22 के स्ट्राइक रेट से 7024 रन बनाए हैं। इसमें 28 अर्धशतक शामिल है। उनका हाईएस्ट स्कोर 84 नॉटआउट रन का रहा है। इस दौरान वे 127 बार नाबाद रहे हैं। धोनी ने 350 टी-20 मैचों में 489 चौके और 308 छक्के लगाए हैं। इसके साथ ही उन्होंने 200 कैच और 84 स्टंप भी किए हैं।

आईपीएल के 11वें मैच में पंजाब किंग्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 54 रन से हरा दिया। मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेले गए मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब ने 20 ओवर में 180 रन बनाए। लियाम लिविंगस्टोन ने 32 गेंदों पर 60 रन की पारी खेली।

वहीं, धवन ने 24 गेंदों पर 33 रन बनाए। जवाब में चेन्नई की टीम 18 ओवर में 126 रन पर सिमट गई। सीएसके की ओर से सिर्फ शिवम दुबे ने अर्धशतक जमाया। उन्होंने 30 गेंदों पर 57 रन की पारी खेली। धोनी ने 23 रन की पारी खेली।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें