कब होगा चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला?
चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स के बीच रविवार यानी तीन अप्रैल को मैच खेला जाएगा।
कहां खेला जाएगा चेन्नई और पंजाब के बीच मैच?
चेन्नई और पंजाब के बीच यह मुकाबला मुंबई के ब्रेबॉर्न स्टेडियम में खेला जाएगा।
कितने बजे शुरू होगी चेन्नई और पंजाब की भिड़ंत?
चेन्नई और पंजाब मैच में टॉस भारतीय समयानुसार शाम सात बजे जबकि पहली गेंद साढ़े सात बजे फेंकी जाएगी।
कौन से टीवी चैनल पर प्रसारित होंगे मुकाबले?
चेन्नई और पंजाब मैच के प्रसारण अधिकार स्टार नेटवर्क के पास है। इसलिए मैच का प्रसारण भी स्टार स्पोर्ट्स के चैनल पर किया जाएगा। आप स्टार स्पोर्ट्स के चैनल पर अलग-अलग भाषाओं में लाइव मैच देख सकते हैं।
कहां देख सकते हैं ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग?
आईपीएल के सभी मुकाबले की लाइव-स्ट्रीमिंग भारत में हॉटस्टार एप पर देखी जा सकती है। इसके अलावा मैच से जुड़ी खबरें और रिकॉर्ड्स www.amarujala.com पर भी पढ़ सकते हैं।
संभावित एकादश
चेन्नई सुपरकिंग्स
ऋतुराज गायकवाड़, रॉबिन उथप्पा, मोइन अली, अंबाती रायुडू, रवींद्र जडेजा (कप्तान), एमएस धोनी (विकेटकीपर), शिवम दूबे, ड्वेन ब्रावो, ड्वेन प्रिटोरियस, मुकेश चौधरी, तुषार देशपांडे
पंजाब किंग्स
मयंक अग्रवाल (कप्तान), शिखर धवन, लियाम लिविंगस्टन, भानुका राजपक्षे (विकेटकीपर), शाहरुख खान, ओडियन स्मिथ, राज बावा, अर्शदीप सिंह, हरप्रीत बरार, कगिसो रबाडा, राहुल चाहर