19वां ओवर फेंकने आए क्रिस गेल की पांचवीं गेंद में सिंगल लेते हुए अंबाती रायुडू ने चेन्नई सुपरकिंग्स की जीत सुनिश्चित की। यह दोनों टीम का आखिरी मैच था, इस मुकाबले में हार के साथ ही किंग्स इलेवन पंजाब टूर्नामेंट से बाहर भी हो गई और प्लेऑफ की दौड़ यही खत्म हुई।
मोहम्द शमी के ओवर से 11 रन आए। अब 12 गेंदों में सिर्फ पांच रन चाहिए। 18 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर 149/1. ऋतुराज गायकवाड़ (60) और अंबाती रायुडू (27)
चेन्नई की ओर से लगातार तीन पचासा ठोकने वाले पहले बल्लेबाज। एक्स्ट्रा कवर के ऊपर से गायकवाड़ का आसामनी ड्राइव और टूर्नामेंट में लगातार तीसरा अर्धशतक पूरा। ओवर से कुल 12 रन। 16 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर 130/1. ऋतुराज गायकवाड़ (52) और अंबाती रायुडू (20)
पांचवीं गेंद में विकेट के पीछे केएल राहुल ने कैच टपकाया। बिना किसी बाउंड्री के ओवर से 10 रन। अब 5 ओवर में सिर्फ 36 रन चाहिए। 15 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर 118/1. ऋतुराज गायकवाड़ (42) और अंबाती रायुडू (18)
जेम्स नीशाम की आखिरी बॉल पर चौका। ओवर से कुल 10 रन आए। 14 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर 113/1. ऋतुराज गायकवाड़ (41) और अंबाती रायुडू (14)
अब चेन्नई को सात औवर में 51 रन चाहिए। 13 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर 103/1. ऋतुराज गायकवाड़ (32) और अंबाती रायुडू (13)
रवि बिश्नोई के तीसरे ओवर से 10 रन। 8 ओवर में 55 रन चाहिए। 12 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर 99/1. ऋतुराज गायकवाड़ (30) और अंबाती रायुडू (11)
बिना किसी बाउंड्री के पांच रन आए। 11 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर 89/1. ऋतुराज गायकवाड़ (28) और अंबाती रायुडू (4)
10 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर 84/1. ऋतुराज गायकवाड़ (27) और अंबाती रायुडू (0)
34 गेंद में 48 रन बनाकर फाफ डुप्लेसिस आउट
नौ ओवर्स के बाद चेन्नई का स्कोर 72/0. ऋतुराज गायकवाड़ (25) और फाफ डुप्लेसिस (38)
रवि बिश्नोई ने अपने दूसरे ओवर की पांचवीं गेंद पर गायकवाड़ का विकेट लिया था। मनदीप सिंह ने एक उम्दा कैच लिया, लेकिन थर्ड अंपायर ने फैसला बल्लेबाज के पक्ष में दिया। आठ ओवर्स के बाद चेन्नई का स्कोर 69/0. ऋतुराज गायकवाड़ (24) और फाफ डुप्लेसिस (36)
मुरुगन अश्विन के ओवर से सिर्फ पांच रन आए। सात ओवर्स के बाद चेन्नई का स्कोर 61/0. ऋतुराज गायकवाड़ (19) और फाफ डुप्लेसिस (34)
3.3 ओवर्स में फाफ को मिला जीवनदान, हूडा ने छोड़ा कैच..इसके अगले ही गेंद पर फाफ ने शानदार छक्का लगाया। चार ओवर्स के बाद चेन्नई का स्कोर 32/0. ऋतुराज गायकवाड़ 12 और फाफ डुप्लेसिस 14 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
इस ओवर में 11 रन आए। तीन ओवर्स के बाद चेन्नई का स्कोर 22/0. ऋतुराज गायकवाड़ 11 और फाफ डुप्लेसिस 5 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
ऋतुराज गायकवाड़ ने लगाया शानदार छक्का
ऋतुराज गायकवाड़ ने 2.5 ओवर्स में लगाया 80 मीटर का शानदार छक्का
दो ओवर्स के बाद चेन्नई का स्कोर 11/0. ऋतुराज गायकवाड़ 1 और फाफ डुप्लेसिस 4 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
पहले ओवर में आए छह रन
पहले ओवर में आए छह रन। ऋतुराज गायकवाड़ 1 और फाफ डुप्लेसिस 4 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
19 ओवर्स के बाद किंग्स इलेवन पंजाब का स्कोर 139/6. दीपक हूडा 50 और क्रिस जोर्डन 3 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
दीपक हूडा ने 18वें ओवर में लगाए दो छक्के। लुंगी एन्गिडी की दूसरी व चौथी गेंद पर हुुड्डा ने लगाया शानदार छक्का
पंजाब को लगा छठा झटका
18वें ओवर की पहली गेंद पर पंजाब को छठा झटका लगा। एन्गिड़ी ने जेम्स नीशम को गायकवाड़ के हाथों कैच आउट कराया। गायकवाड़ ने नीशन का शानदार कैच पकड़ा।
17 ओवर्स के बाद किंग्स इलेवन पंजाब का स्कोर 113/5. दीपक हूडा 28 और जेम्स नीशम 2 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
पंजाब की आधी टीम लौटी पवेलियन, मनदीप सिंह आउट
16.2 ओवर्स में पंजाब को मनदीप सिंह (14) के रूप में पांचवां झटका लगा। रविंद्र जडेजा ने उन्हें अपना शिकार बनाया।
16 ओवर्स के बाद पंजाब का स्कोर 107/4. मनदीप सिंह 14 और दीपक हूडा 25 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
पंजाब ने 15.4 ओवर्स यानी 94 गेंदों में 100 रन पूरे किए।
पंजाब को लगा बड़ा झटका, क्रिस गेल लौटे पवेलियन
11.5 ओवर्स में पंजाब को क्रिस गेल के रूप में बड़ा झटका लगा। इमरान ताहिर ने उन्हें पगबाधा आउट किया। वह केवल 12 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।
पंजाब का तीसरा विकेट गिरा, निकोलस पूरन आउट
11वें ओवर की चौथी गेंद पर पंजाब को निकोलस पूरन (2) के रूप में तीसरा विकेट गिरा। शार्दुल ठाकुर ने उन्हें विकेटकीपर धोनी के हाथों कैच आउट कराकर चलता किया।
10 ओवर्स का खेल खत्म, पंजाब का स्कोर 65/2. क्रिस गेल 9 और निकोलस पूरन 1 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
केएल राहुल क्लीन बोल्ड, पंजाब को लगा दूसरा झटका
8.2 ओवर्स में पंजाब को बड़ा झटका लगा। लुंगी एन्गिडी ने कप्तान केएल राहुल को क्लीन बोल्ड कर दिया। वह तीन चौके और एक छक्के की मदद से 29 रन बनाए।
इस ओवर में केवल 3 रन आए। सात ओवर्स के बाद पंजाब का स्कोर 56/1. केएल राहुल 27 और क्रिस गेल 3 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
पांचवें ओवर में शार्दुल की पहली व दूसरी गेंद पर केएल राहुल ने लगाए लगातार दो चौके।
तीन ओवर्स के बाद पंजाब का स्कोर 23/0. केएल राहुल 11 और मयंक अग्रवाल 12 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
पहले ओवर में आए 10 रन
पंजाब ने शानदार शुरुआत की है। पहले ओवर में 10 रन आए। केएल राहुल 1 और मयंक अग्रवाल 9 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
पंजाब की बल्लेबाजी शुरू
पंजाब की बल्लेबाजी शुरू हो चुकी है। पंजाब की तरफ से कप्तान केएल राहुल और मयंक अग्रवाल ओपनिंग करने आए हैं। चोट के बाद मयंक की वापसी हुई है। वहीं, चेन्नई की तरफ से पहला ओवर दीपक चाहर कर रहे हैं।