फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'धोनी की अगुवाई वाली CSK को IPL में इस तरह जूझते कभी नहीं देखा'

Thu, 08 Oct 2020 04:29 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
एमएस धोनी - फोटो : Social media
विज्ञापन

न्यूजीलैंड के पूर्व ऑलराउंडर स्कॉट स्टायरिस ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ आईपीएल के 21वें मैच में कड़ी पकड़ बनाए रखने के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) की प्रशंसा की है। उन्होंने कहा है कि एमएस धोनी की अगुवाई वाली टीम को आईपीएल में इस तरह जुझते कभी नहीं देखा।

विज्ञापन


स्टायरिस ने ट्वीट कर कहा, 'वैसे मैं कौन हूं जो ब्रैंडन मैकुलम और दिनेश कार्तिक की रणनीति पर सवाल उठाऊं...अंत के 10 ओवरों में क्या शानदार गेंदबाजी हुई। इससे पहले चेन्नई की टीम को ऐसा कभी नहीं देखा।'



बता दें कि राहुल त्रिपाठी (81 रन, 51 गेंदें, 8 चौके और तीन छक्के) की उम्दा पारी की बदौलत कोलाकता नाइटराइडर्स ने चेन्नई सुपरकिंग्स को 10 रन से हरा दिया।  टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता ने निर्धारित ओवरों में 167 रन बनाए और सीएस को जीत के लिए 168 रन का लक्ष्य दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई की टीम ने निर्धारित ओवरों में पांच विकेट खोकर 157 रन ही बना सकी और मैच हार गई। 
विज्ञापन


मैच में चेन्नई ने शानदार शुरुआत की थी, लेकिन तीन विकेट गिर जाने के पारी पूरी तरह लड़खड़ा गई। 101 रन के स्कोर पर चेन्नई के तीन विकेट गिर चुके थे। वहीं, 129 रन के स्कोर सीएसके की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी थी। बता दें कि लगातार तीन हार के बाद चेन्नई ने पंजाब के खिलाफ शानदार व एकतरफा 10 विकेट से जीत दर्ज की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें