सुरेश रैना और रॉबिन उथप्पा (बाएं) ऋतुराज गायकवाड़
- फोटो : सोशल मीडिया
इस साल आईपीएल अपने पुराने रंग में लौट आया है। आईपीएल 2023 में सभी टीमें अपने आधे मैच घर में खेल रही हैं, जबकि आधे मैच विपक्षी टीमों के घर में खेलेंगी। हालांकि, इस बार सभी टीमें आपस में एक मैच अपने घर में और एक मैच विपक्षी टीम के घरेलू मैदान में नहीं खेलेंगी, क्योंकि राउंड रॉबिन फॉर्मेट में सभी टीमों को आपस में दो मैच नहीं खेलने हैं। हर टीम पांच विपक्षी टीमों के साथ दो और चार विपक्षी टीमों के साथ एक मैच खेलेगी।
ऐसे में चेन्नई की टीम चार साल बाद अपने घर में कोई मैच खेल रही है। चेपक के मैदान में चेन्नई के फैंस लंबे समय बाद अपनी टीम को देखकर काफी भावुक थे। चेन्नई ने इस सीजन अपने घर में पहला मुकाबला लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ खेला। यह पहला मैच था, जिसमें चेन्नई की टीम सुरेश रैना के बिना अपने घरेलू मैदान में खेल रही थी।