फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CSA Awards: क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका के अवॉर्ड समारोह में छाए रबाडा और मार्करम, जानें किसे मिला कौन-सा पुरस्कार

Mon, 15 Aug 2022 08:08 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जोहानिसबर्ग

सार

रबाडा को टेस्ट प्लेयर ऑफ द ईयर चुना गया है। वहीं, वनडे में यह अवॉर्ड यानेमन मलान और टी20 में एडेन मार्करम को दिया गया। केशव महाराज को सबसे बड़ा पुरस्कार दिया गया। उन्हें मेंस प्लेयर ऑफ द ईयर चुना गया।
विज्ञापन
एडेन मार्करम और कगिसो रबाडा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका ने सोमवार (15 अगस्त) को अपने सलाना अवॉर्ड की घोषणा की। इसमें तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा, बल्लेबाज एडेन मार्करम और स्पिनर केशव महाराज का जलवा देखने को मिला। रबाडा को टेस्ट प्लेयर ऑफ द ईयर चुना गया है। वहीं, वनडे में यह अवॉर्ड यानेमन मलान और टी20 में एडेन मार्कराम को दिया गया। केशव महाराज को सबसे बड़ा पुरस्कार दिया गया। उन्हें मेंस प्लेयर ऑफ द ईयर चुना गया।
विज्ञापन


पिछले साल के विजेताओं में किसी को भी इस बार अवॉर्ड नहीं मिला। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मार्को यानसेन को 'न्यूकमर अवॉर्ड' दिया गया। वहीं, विस्फोटक बल्लेबाज डेविड मिलर को 'फैंस प्लेयर ऑफ द ईयर' चुना गया। महिलाओं में आयाबोंगा खाका को प्लेयर ऑफ द ईयर अवॉर्ड दिया गया। एल. वोलवार्ड को वनडे के लिए यह पुरस्कार दिया गया। लिजेली ली को टी20 वुमन्स प्लेयर ऑफ द ईयर चुना गया। उन्होंने हाल ही में टी20 से संन्यास लिया है।

आयाबोंगा खाका और केशव महाराज 'प्लेयर्स नॉमिनेशन फॉर प्लेयर ऑफ द ईयर' भी जीतने में सफल रहे। रबाडा की बात करें तो उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के लिए पिछले आठ टेस्ट मैचों में 43 विकेट लिए हैं। इस दौरान भारत के खिलाफ एक मैच में सात और न्यूजीलैंड के खिलाफ आठ विकेट भी झटके थे। दक्षिण अफ्रीका की टीम भारत, वेस्टइंडीज और न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज जीतने में सफल रही थी। वहीं, महाराज ने तीनों फॉर्मेट में पिछले एक साल में 71 विकेट लिए। 
विज्ञापन


क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका अवॉर्ड 2021-22
  • प्लेयर ऑफ द ईयर (पुरुष): केशव महाराज
  • प्लेयर ऑफ द ईयर (महिला): आयाबोंगा खाका
  • टेस्ट प्लेयर ऑफ द ईयर: कगिसो रबाडा
  • वनडे प्लेयर ऑफ द ईयर (पुरुष): यानेमन मलान
  • वनडे प्लेयर ऑफ द ईयर (महिला): एल. वॉलवॉर्ड
  • टी20 प्लेयर ऑफ द ईयर (पुरुष): एडेन मार्करम
  • टी20 प्लेयर ऑफ द ईयर (महिला): लिजेली ली
  • मखाया एंटिनी पावर ऑफ क्रिकेट अवॉर्ड: नोनकुलूलेको मलाबा
  • फैंस प्लेयर ऑफ द ईयर: डेविड मलान
  • न्यूकमर ऑफ द ईयर: मार्को यानसेन
  • अंडर-19 प्लेयर ऑफ द ईयर: डेवाल्ड ब्रेविस
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें