फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या आईपीएल के लिए काबिल नहीं हैं भारतीय कप्तान?

Thu, 04 Apr 2013 06:14 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
'इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल)' का नाम भले ही इंडिया अर्थात भारत के नाम से शुरू होता है, लेकिन हैरत की बात है कि इसमें हिस्सा लेने वाली 9 टीमों में 5 की कप्तानी विदेशी कंधों पर है। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या भारत में कप्तानों का अकाल पड़ गया है?
विज्ञापन


ये हैं चार भारतीय कप्तान
आईपीएल-6 में केवल चार टीमों की कप्तानी भारतीय कर रहे हैं। महेंद्र सिंह धोनी(चेन्नई सुपर किंग्स), गौतम गंभीर (कोलकाता नाइट राइडर्स), विराट कोहली (रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर) और राहुल द्रविड़ (राजस्थान रॉयल्स)।

श्रीलंका का बोलबाला
आईपीएल-6 में हिस्सा ले रही नौ टीमों में से तीन की कप्तानी श्रीलंका के खिलाड़ी कर रहे हैं। दिल्ली डेयरडेविल्स में वीरेंद्र सहवाग और इरफान पठान की मौजूदगी के बावजूद श्रीलंकाई खिलाड़ी माहेला जयवर्धने को कप्तानी सौंपी गई है।
विज्ञापन


कुमार संगाकारा सनराइसर्स हैदराबाद के कप्तान है। हैदराबाद टीम के फ्रेंचाइजी ने शिखर धवन और पार्थिव पटेल से ज्यादा भरोसा संगकारा पर किया है।

एंजेलो मैथ्यूज तीसरे श्रीलंकाई खिलाड़ी है जो आईपीएल 6 में कप्तान हैं। हैरत की बात यह है कि पुणे वॉरियर्स में मैथ्यूज की खिलाड़ी के तौर पर भी जगह पक्की नहीं थी।

लेकिन माइकल क्लार्क की चोट के बाद पुणे की फ्रेंचाइजी सहारा ने उन्हें कप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी दी। जबकि पुणे के पास युवराज सिंह जैसे दिग्गज भारतीय क्रिकेटर हैं।

ऑस्ट्रेलिया के भी हैं दो कप्तान
आईपीएल-6 में दो टीमों की कप्तानी ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी के जिम्मे है। भारतीय कंपनी रिलायंस की टीम मुंबई इंडियंस सचिन तेंदुलकर और हरभजन सिंह को कप्तानी में आजमाने के बाद इस बार ऑस्ट्रेलियाई पर भरोसा किया है।

मुंबई ने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग को भारी रकम देकर इसी सत्र में खरीदा है और उन्हें कप्तानी का जिम्मा सौंपा है।

अभिनेत्री प्रीति जिंटा की टीम किंग्स इलेवन पंजाब टीम की कप्तानी ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट के कंधो पर है।

मालूम हो कि किसी भी आईपीएल मैच के अंतिम ग्यारह में केवल 4 विदेशी खिलाड़ियों को उतारने की इजाजत होती है।

बीसीसीआई ने यह नियम भारतीय खिलाड़ियों को फायदा पहुंचाने के लिए लिया है। इसके बावजूद फेंचाइजी विदेशी खिलाड़ियों पर ही ज्यादा भरोसा जताते हैं।

उल्लेखनीय है कि आईपीएल के पिछले सीजनों में विदेशी खिलाड़ी जैक्स कॉलिस, डेनियल विटोरी, माइकल हसी, बैंडन मैक्कुलम, शेन वॉर्न कप्तानी में आजमाए जा चुके हैं।
विज्ञापन


इसमें शेन वॉर्न के अलावा कोई भी कप्तानी में कमाल नहीं कर सका है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें