फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरपी सिंह ने दिव्यांशी के साथ लिए सात फेरे

Sat, 01 Dec 2012 05:49 PM IST
रोहित चतुर्वेदी/वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन
टीम इंडिया के पूर्व मीडियम पेसर आरपी सिंह ने शुक्रवार को अपनी पुरानी दोस्त अहमदाबाद की दिव्यांशी के साथ सात फेरे लिए। आरपी के परिवार के चुनिंदा सदस्यों और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में अहमदाबाद में ही बृहस्पतिवार को मंगनी हुई थी।
विज्ञापन


शादी में शरीक होने वालों में आरपी के करीबी दोस्त वाराणसी के अरुण पांडेय भी थे। मालूम हो कि पूर्व क्रिकेटर अरुण स्पोर्ट्स मैनेजमेंट की देश की शीर्ष कंपनी ‘रिती स्पोर्ट्स मैनेजमेंट’ के चेयरमैन हैं। अरुण ने फोन पर बताया कि आरपी के साथ सात फेरे लेते समय दिव्यांशी बनारसी गहनों में थीं।

आरपी की फरमाइश पर अरुण ने बनारसी कारीगरों से मनपसंद डिजाइन के आभूषण तैयार कराए थे, जिसे उन्होंने मंगनी की रस्म में अपने दोस्त को भेंट किया। बकौल अरुण, मंगनी की रस्म से पहले बैचलर पार्टी भी हुई जिसमें आरपी के दोस्तों के अलावा टीम इंडिया के उनके पुराने साथी इरफान पठान और पीयूष चावला भी शरीक हुए।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पांच दिसंबर को लखनऊ में इस शादी का रिसेप्शन है, जिसमें टीम इंडिया के कई वरिष्ठ खिलाड़ी भी शामिल होंगे। रिसेप्शन में आरपी की विवाहिता दिव्यांशी बनारसी साड़ी में नजर आएंगी। सिल्क की इस साड़ी की डिजाइन खुद आरपी ने पसंद की है। उन्होंने पिछले बनारस दौरे में ही इस साड़ी को तैयार करने का आर्डर दिया था। अरुण के अनुसार जल्द ही नवदंपती बाबा विश्वनाथ के दरबार में मत्था टेकने आएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें