फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोबॉल से बढ़ा विवाद, विकेटकीपर की गई जान

Fri, 13 May 2016 12:59 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : getty
विज्ञापन
एक नोबॉल ने क्रिकेटर की जान ले ली। पूरा घटनाक्रम बल्‍लेबाज, विकेटकीपर और हत्या के लिए प्रयोग में लाए हथियार स्टंप के इर्द-गिर्द है।
विज्ञापन


बुधवार को क्रिकेट के मैदान में गेंद-बल्ले के बजाय खूनी खेल देखने को मिला। सनसनीखेज वारदात का पूरा घटनाक्रम गुरुवार को पुलिस को पता चला। 16 साल का बाबुल शिकदर पड़ोसी दोस्तों के साथ क्रिकेट मैच खेल रहा था। घटना उस वक्त की है जब शिकदर विकेटकीपर कर रहा था।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, मैच के दौरान एक ऐसी घटना घटी जिसने मैदान में मौजूद सभी लोगों को हक-बक कर दिया। बल्लेबाज ने गुस्से में शिकदर ने सिर पर स्टंप दे मारा और उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


लेकिन मामला सिर्फ यही नहीं हैं, इससे पहले दोनों के बीच नोबॉल को लेकर बहस हुई थी।
विज्ञापन

नोबॉल ने ली विकेटकीपर की जान

- फोटो : getty
बांग्लादेश की राजधानी ढाका में क्रिकेट खेलने के दौरान एक मामूली विवाद ने एक किशोर क्रिकेटर की जान ले ली। स्‍थानीय पुलिस अधिकारी भुईयान महबूब हसन ने बताया कि पूरा मामला बल्लेबाज के आउट होने को लेकर था।

महबूब के अनुसार, शिकदर ने अंपायर से कहा कि वह बार-बार बल्लेबाज का फेवर कर रहे हैं, इस कारण वह क्रीज पर बना हुआ है। लेकिन अंपायर ने एक बार फिर बल्लेबाज के पक्ष में फैसला क्या सुनाया, बल्लेबाज की बांहे खिल गई।

गुस्से में आकर आरोपी बल्लेबाज ने स्टंप उखाड़ा और शिकदर के सिर पर दे मारा। शिकदर दर्द से छटपटाते हुए जमीन पर जा गिरा। अस्पताल ले जाते वक्त उसकी मौत हो गई।

खबर लिखे जाने तक पुलिस आरोपी बल्लेबाज की गिरफ्तारी के प्रयास में लगी हुई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें