एशिया कप से पहले विराट कोहली ने एक महीने का ब्रेक लिया था और यह ब्रेक उनके काम आया। कोहली ने जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में आराम करने के बाद शानदार वापसी की और लगातार दो पारियों में अर्धशतक लगाए। इसके बाद टूर्नामेंट में भारत के आखिरी मैच में नाबाद 122 रन बनाए। अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में यह उनका पहला शतक था। उन्होंने लगभग तीन साल बाद शतकीय पारी खेली। इससे पहले उन्होंने नवंबर 2019 में शतक लगाया था। उनके इस शतक के बाद भारतीय क्रिकेट फैंस के अलावा क्रिकेट जगत के दिग्गज भी काफी खुश नजर आए और सभी ने उन्हें बधाई दी। जानें किस खिलाड़ी ने कोहली के शतक पर क्या कहा?
खुद विराट क्या बोले?
"मैं वाकई धन्य महसूस कर रहा हूं, वास्तव में आभारी हूं। पिछले ढाई वर्षों ने मुझे बहुत कुछ सिखाया है। मैं नवंबर में 34 वर्ष का होने जा रहा हूं, इसलिए जश्न पहले से है। मैंने अपने नजरिए में काफी चीजें जोड़ी हैं। वास्तव में, मैं थोड़ा हैरान था क्योंकि यह वह प्रारूप था, जिसमें मुझे कम से कम शतक आने की उम्मीद थी। यह सब भगवान का आशीर्वाद है, मैं कड़ी मेहनत कर रहा हूं। यह मेरे लिए और टीम के लिए खास पल था।
"यह बहुत सारी चीजों का एक जोड़ था जैसा कि मैंने कहा था कि जब मैं टीम में वापस आया, तो टीम का माहौल बहुत खुला हुआ और मददगार रहा है। मुझे अपने खेल पर काम करने का मौका दिया गया। मुझे पता है कि बाहर बहुत सारी चीजें चल रही थीं, लेकिन उन्होंने वास्तव में मेरे दृष्टिकोण को सही रखा। मैंने सेलिब्रेशन में भी अपनी अंगूठी को किस किया। आप मुझे अभी इस तरह देख रहे हैं, क्योंकि इन सभी मुश्किल समय में एक व्यक्ति ने जो कुछ किया है, वह है अनुष्का। और यह शतक आया है। विशेष रूप से शतक हमारी छोटी बेटी वामिका को भी समर्पित।
"जैसा कि मैंने कहा, जब आपसे कोई बातचीत कर रहा हो, चीजों को सही तरीके से रख रहा हो। जैसे मैं रहा हूं और अनुष्का इस दौरान मेरे साथ रही हैं। खेल से दूर समय ने मुझे बहुत सारी चीजें सिखाईं, जब मैं वापस आया मैं हताश नहीं था, जो भगवान ने मुझे पहले आशीर्वाद दिया उसके लिए मैं आभारी था। लोग मेरे बारे में बात कर रहे थे कि मैं शतक नहीं लगा पा रहा हूं, लेकिन मैंने देखा कि भगवान ने मुझे पहले ही कितना दिया है। इसने मुझे वास्तव में शांत किया और मुझे आराम दिया। और मैं वापस आकर बस खुश था, छह सप्ताह की छुट्टी ने तरोताजा कर दिया था। ब्रेक लेने के बाद मैं समझ गया कि मैं शारीरिक और मानसिक रूप से कितना थक गया था, आपकी प्रतिस्पर्धा आपको छुट्टी लेने की अनुमति नहीं देती है। लेकिन मुझे लगता है कि यह मेरे लिए एक आशीर्वाद था और मैं टीम के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना चाहता था। और जब मैं यहां आया, जब मैंने नेट्स में खेलना शुरू किया तो मुझे लगा कि मेरी पुरानी लय वापस आ रही है। इसके बाद सिर्फ पिछले प्रदर्शन को दोहराने की बात थी।"
क्या बोले क्रिकेट जगत के दिग्गज