Cricketers Celebrating Karwa Chauth 2025: देश भर में करवा चौथ की धूम है। खेल जगत के तमाम दिग्गज इस त्योहार को बड़े उत्साह के साथ मना रहे हैं। आइये तस्वीरें देखते हैं...
देशभर में आज हर्ष और उल्लास के साथ करवा चौथ का पर्व मनाया जा रहा है। आम आदमी से लेकर खेल जगत तक सभी सितारे इस महापर्व के जश्न में डूबे हुए हैं। इस खास दिन को सेलिब्रेट करते हुए खिलाड़ियों की पत्नियों सोशल मीडिया पर तमाम तस्वीरें और वीडियो साझा कर रही हैं। भारतीय टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव की पत्नी देविशा शेट्टी और पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना की पत्नी प्रियंका रैना ने अखंड सुहाग की कामना की।
विज्ञापन
Trending Videos
यहां देखिए खेल जगत के सितारों ने किस तरह मनाया करवा चौथ...
सूर्यकुमार यादव और देविशा शेट्टी
(फोटो क्रेडिट- देविशा शेट्टी- इंस्टाग्राम)