फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहित शर्मा को Ex-गर्लफ्रेंड सोफिया हयात ने ट्विटर पर किया ब्लॉक! 

Thu, 15 Jun 2017 01:33 PM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
विज्ञापन
sofiya hayat
विज्ञापन
भारतीय मूल की ब्रिटिश मॉडल सोफिया हयात ने दावा किया है कि उन्होंने अपने पूर्व प्रेमी और भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार रोहित शर्मा को ट्विटर पर ब्लॉक कर दिया है। साल 2012 में सोफिया ने दावा किया था कि वो क्रिकेटर रोहित शर्मा के साथ डेट पर गईं थीं। लेकिन इस घटना के पांच साल बाद सोफिया ने अपने ट्विटर एकाउंट पर एक तस्वीर पोस्ट की है जिसमें यह दिख रहा है कि उन्होंने रोहित शर्मा के एकाउंट को ब्लॉक कर दिया है। इसके साथ सोफिया ने यह भी लिखा-अंततः मुझे उसे ब्लॉक करना ही पड़ा। 
विज्ञापन

  So I had to block him in the end.. pic.twitter.com/Vg9sL6wxxW — Sofia Maria Hayat (@sofiahayat) June 6, 2017
रोहित शर्मा और सोफिया हयात दोनों अब शादीशुदा हैं। सोफिया ने व्लैड स्टैन्सकू और रोहित ने रितिका सजदेह के साथ शादी की है। रितिका रोहित के साथ विदेश दौरों पर जाती रहती हैं। चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भी वह रोहित के साथ हैं। आईपीएल के दौरान भी वह रोहित के साथ साये की तरह रहती हैं।
  Ok let's put the rumours to end..yes I dated rohit sharma.. now it's over.. I wouldn't date him again..this time I'm looking for a gentleman — Sofia Maria Hayat (@sofiahayat) October 28, 2012
विज्ञापन

रोहित फिलहाल टीम इंडिया के साथ चैंपियंस ट्रॉफी में खेल रहे हैं। टीम इंडिया को गुरुवार को बांग्लादेश के साथ सेमीफाइनल में भिड़ना है। यदि वो जीत जाती है तो फाइनल में उनका मुकाबला पाकिस्तान से होना है। ऐसा क्रिकेट इतिहास में बेहद कम बार हुआ है जब भारत-पाक फाइनल में भिड़े हों। ऐसा साल 2007 में टी-20 विश्वकप के फाइनल में हुआ था जहां टीम इंडिया ने पाकिस्तान को मात दी थी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें