फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहरुख खान की 'बाजीगरी' के दीवाने निकले रोहित शर्मा, पसंदीदा बॉलीवुड फिल्म से भी उठाया पर्दा

Tue, 13 Nov 2018 07:10 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
अपनी बल्लेबाजी से हर किसी का दिल जीत लेने वाले रोहित शर्मा के चाहने वालों की लंबी फेहरिस्त है। अरबपति बिजनेसमैन से लेकर नामचीन कलाकार तक हिटमैन के खेल के मुरीद हैं, लेकिन क्या आपको पता है वन-डे क्रिकेट में तीन दोहरे शतक और टी-20 क्रिकेट में चार शतक लगाने वाले दुनिया के एकमात्र बल्लेबाज रोहित बॉलीवुड फिल्मों के बड़े शौकीन हैं।
 
विज्ञापन

2 of 4
हाल ही में टीम इंडिया के उप कप्तान रोहित शर्मा ने खुद इस राज से पर्दा खोला। आईपीएल में केकेआर के सह मालिक और बॉलीवुड के सबसे बड़े नाम शाहरुख खान की 'बाजीगर' रोहित की पसंदीदा फिल्म हैं।
विज्ञापन

3 of 4
इस बात का खुलासा तब हुआ जब रोहित ने शाहरुख खान को ट्विटर पर बधाई दी। दरअसल, 12 नवंबर को किंग खान की फिल्म 'बाजीगर' की सिल्वर जुबली थी। फिल्म को रीलिज हुए 25 साल होने पर एसआरके ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया। साथ ही इस फिल्म को अपने करियर के लिए बेहद अहम बताया।
 

 
विज्ञापन

4 of 4
फिर क्या था, रोहित ने ट्वीट पर कमेंट करते हुए इसे अपनी पसंदीदा फिल्मों में सबसे ऊपर स्थान दे दिया। जिसके बाद शाहरुख ने भी रोहित को जवाब देते हुए वादा कर दिया कि अगले आईपीएल में वे रोहित के लिए फिल्म के गाने 'ये काली-काली आंखें' पर लाइव परफॉर्मेंस देंगे।
 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें