फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैंस पर भड़का यह पूर्व क्रिकेटर, कहा- दान की हुई रकम के बारे में सवाल करना गलत

Mon, 30 Mar 2020 05:43 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
प्रज्ञान ओझा और उनकी पत्नी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

कोरोना वायरस से निपटने के लिए दुनिया भर में खिलाड़ी दान दे रहे हैं। इस बीच पूर्व भारतीय स्पिनर प्रज्ञान ओझा ने सोमवार को कहा कि कोविड-19 महामारी से लड़ने के लिए वित्तीय मदद को संख्या से नहीं आंका जाना चाहिए और योगदान करने वालों की रााशि को लेकर सवाल पूछना हैरानी की बात है।

विज्ञापन


बस फिर क्या था सोशल मीडिया पर फैंस ने उन्हें जमकर ट्रोल कर दिया। पिछले महीने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने वाले ओझा ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, ‘यह देखकर काफी हैरानी हो रही है कि जो लोग इस संकट की घड़ी में मदद करने के लिए आगे आ रहे हैं, उन पर सवाल (किसने कितनी राशि दान में दी है) उठाए जा रहे हैं। मदद तो मदद ही होती है, इसे आंका नहीं जा सकता। हमें उनका शुक्रगुजार होना चाहिए।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें