आज होगा अंतिम संस्कार
आशा भोसले को आज अंतिम विदाई दी जा रही है जिसमें सेलेब्स पहुंच रहे हैं। आशा भोसले का अंतिम संस्कार मुंबई के शिवाजी पार्क में किया जाएगा। श्रद्धांजलि देने आने वाले लोग जनाई को सांत्वना दे रहे हैं और ऐसा ही कुछ सिराज ने भी किया। सिराज से मिलकर जनाई अपने आंसू नहीं रोक सकीं और यह देखकर सिराज ने उन्हें गले से लगाया और ढांढस बंधाया।
दादी को खोकर बिखर गईं जनाई, नहीं थम रहे आंसू
दादी के अंतिम संस्कार के दौरान जनाई के आंसू नहीं थम रहे हैं। आने वाले लोगों से मिलकर वे फफक-फफक कर रो रही हैं। उन्हें देख लोगों की आंखें भी नम हो रही हैं। जनाई को यूं टूटते देख एक्ट्रेस तब्बू ने भी उन्हें गले लगाकर सांत्वना दी।