टीम इंडिया से लंबे समय से बाहर चल रहे क्रिकेटर मनोज तिवारी हाल ही में पहली बार पिता बने। उनकी पत्नी सुष्मिता ने बेटे को जन्म दिया है। खुद मनोज तिवारी ने ट्विटर पर ये खुशखबरी साझा की।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 10
- फोटो : INSTAGRAM
मनोज ने जुलाई 2013 को हावड़ा की रहने वाली सुष्मिता रॉय से शादी की थी। दोनों की पहली मुलाकात साल 2006 में हुई। दोस्ती जल्द ही प्यार में बदल गई। 6 साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद दोनों 2013 में परिणय सूत्र में बंध गए।
विज्ञापन
3 of 10
- फोटो : INSTAGRAM
अब 5 साल बाद ये दोनों माता-पिता बन गए हैं। मनोज पश्चिम बंगाल से ताल्लुक रखते हैं, जबकि सुष्मिता उत्तर प्रदेश के एक ब्राह्मण परिवार से हैं। दोनों ने पहले बंगाली रीति-रिवाजों के साथ विवाह किया। फिर सुष्मिता के घर की रीति-रिवाजों के साथ विवाह हुआ।
4 of 10
- फोटो : INSTAGRAM
मनोज तिवारी ने आईपीएल 2012 में मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज लसित मलिंगा की गेंद पर छक्का जमाया था और इस छक्के को सुष्मिता को समर्पित किया था। सुष्मिता ने मनोज को इस श्रीलंकाई गेंदबाज पर छक्का जड़ने की चुनौती दी थी।
विज्ञापन
5 of 10
- फोटो : INSTAGRAM
अक्टूबर 2015 में उनकी रणजी मैच के दौरान दिल्ली के कप्तान गौतम गंभीर से तीखी झड़प भी हुई थी। इस मैच में गौतम गंभीर दिल्ली की कप्तानी कर रहे थे, तो मनोज तिवारी पश्चिम बंगाल के कप्तान थे।
विज्ञापन
6 of 10
- फोटो : INSTAGRAM
मामले को शांत करने के लिए अंपायर के श्रीनाथ को हस्तक्षेप करना पड़ा। मैच रैफरी ने दिन का खेल खत्म होने के बाद दोनों खिलाड़ियों को सुनवाई के लिए तलब किया था और दोनों पर जुर्माना लगा था।
विज्ञापन
7 of 10
- फोटो : INSTAGRAM
यह कपल अक्सर विदेश दौरे पर घूमने जाया करता है। जिसकी हर अपडेट सोशल मीडिया अकाउंट पर मिल जाती है।
8 of 10
- फोटो : INSTAGRAM
सुष्मिता बेहद हसीन हैं। खूबसूरती ऐसी कि कोई भी एक्ट्रेस खुद को कमतर आंकने लगे।