फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौतम ने उठाया 'गंभीर' कदम,  उठाएंगे  शहीद पुलिस कर्मी की बेटी की पढ़ाई का खर्च 

Tue, 05 Sep 2017 05:31 PM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
विज्ञापन
गौतम गंभीर
विज्ञापन
भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी इन दिनों क्रिकेट के मैदान पर भले ही न हों लेकिन वो लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। इस बार सुर्खियों में आने की वजह मानवीय है। गंभीर ने एक बड़ा निर्णय लेते हुए आतंकी हमले में शहीद हुए जम्मू-कश्मीर पुलिस के एएसआई अब्दुल रशीद की बेटी की पढ़ाई का खर्च उठाने का फैसला किया है। रशीद के बेटी जोहरा की रोती तस्वीर को देखकर हर कोई भावुक हो गया था और उसकी तस्वीर सोशल मीडिया में वायरल हो गई थी। अब्दुल रशीद कश्मीर के अनंतनाग में आतंकी मुठभेड़ में शहीद हो गए थे। 
विज्ञापन


ऐसे में की बेटी जोहरा की पढ़ाई के खर्च उठाने की घोषणा ट्विटर पर करते हुए गंभीर ने कहा, जोहरा प्लीज...इन आंसुओं को जमीन पर नहीं गिरने दो। मुझे शक है कि धरती मां भी शायद इस दर्द का बोझ उठा पाएं। तुम्हारे शहीअब्दुल रशीदद पिता को सलाम। मैं तुम्हें लोरी गाकर सुला नहीं सकता लेकिन आपके सपनों को साकार करने में मदद करूंगा।

Zohra,plz don't let those tears fall as i doubt even Mother Earth can take d weight of ur pain. Salutes to ur martyred dad ASI,Abdul Rashid. pic.twitter.com/rHTIH1XbLS— Gautam Gambhir (@GautamGambhir) September 5, 2017
विज्ञापन




Zohra,I can't put u 2 sleep wid a lullaby but I'll help u 2 wake up 2 live ur dreams. Will support ur education 4 lifetime #daughterofIndia pic.twitter.com/XKINUKLD6x— Gautam Gambhir (@GautamGambhir) September 5, 2017

 
गंभीर इससे पहले भी शहीदों के बच्चों की मदद के लिए आगे आ चुके हैं।  इसी साल अप्रैल में छत्तीसगढ़ में हुए नक्सली हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ जवानों के परिवारों की मदद की थी। उन्होंने शहीद 25 जवानों के बच्चों की पढ़ाई का खर्च  गौतम गंभीर फाउंडेशन के जरिए वहन करने का ऐलान किया था। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें