फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL में श्रीसंत के साथ फिक्सिंग में फंसकर खत्म हुआ था करियर, अब लगे धोखाधड़ी के आरोप

Tue, 10 Sep 2019 01:35 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
अजीत चंदीला - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

आईपीएल खिलाड़ी अजीत चंदीला पर फल विक्रेता से भारतीय अंडर 14 क्रिकेट टीम में चयन के नाम पर साढ़े सात लाख रूपये की ठगी का आरोप लगा है। पीड़ित ने आईजीआरएस पर मामले की शिकायत की। 

विज्ञापन


जिसके आधार पर कोतवाली पुलिस ने क्रिकेटर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मोहल्ला कानून गोयान पत्थर वाला कुआं निवासी फल व्यापारी मशकूर ने बताया कि उसका पुत्र मुनीर फरीदाबाद में क्रिकेट की कोचिंग ले रहा था। 

इस संबंध में उसका फरीदाबाद आना जाना लगा रहता था। कुछ दिन पहले उसकी मुलाकात फरीदाबाद के थाना भोपानी बल्लभगढ़ क्षेत्र के सेक्टर 9 गिरौली फरीदनगर निवासी क्रिकेटर अजीत चंदीला से हुई।

विज्ञापन
Trending Videos

अजीत चंदीला ने पीड़ित के पुत्र का चयन अंडर 14 भारतीय क्रिकेट टीम में कराने की बात कहते हुए उसे झांसे में ले लिया। वहीं क्रिकेट टीम में चयन कराने की एवज में उसने साढ़े सात लाख की मांग की। 24 दिसंबर 2018 में अजीत चंदीला उसके घर पहुंचा। 

जहां फल विक्रेता ने अपने एक परिचित के सामने अजीत चंदीला को साढ़े सात लाख रुपये दे दिए। बताया कि फरवरी 2019 में चयन कराने का आश्वसन दिया गया, लेकिन कई माह बाद भी पीड़ित के पुत्र का चयन नहीं हो सका। 

चयन न होने पर उसने अपनी रकम वापस मांगी। सख्ती से तगादा करने पर 11 मार्च 2019 को अजीत चंदीला ने सात लाख का चेक देकर दो माह के अंदर पचास हजार रुपये नगद देने का आश्वासन दिया, लेकिन चेक खाते में जमा करने पर बाउंस हो गया।

तभी से वह अपनी रकम वापस मांग रहा है। इस मामले में पीड़ित ने आईजीआरएस पर मामले की शिकायत की। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक महावीर सिंह चौहान ने बताया कि क्रिकेटर अजीत चंदीला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

साल 2013 में चंदीला पर आईपीएल में स्पॉट फिक्सिंग में शामिल होने का आरोप लगा था। उस वक्त चंदीला आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते थे। दिल्ली पुलिस ने 16 मई 2013 को श्रीसंत और अंकित चव्हाण के साथ-साथ चंदीला को स्पॉट फिक्सिंग के आरोप में गिरफ्तार किया था। बाद में बीसीसीआई ने उन पर आजीवन प्रतिबंध लगा दिया था। इस मामले में श्रीसांत के खिलाफ लगा प्रतिबंध अगले साल अगस्त में खत्म हो जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें