फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ajinkya Rahane: अक्तूबर में दूसरी बार पिता बनेंगे अजिंक्य रहाणे, पत्नी और बेटी के साथ फोटो शेयर कर दी जानकारी

Sat, 23 Jul 2022 01:41 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अजिंक्य रहाणे इस साल अक्तूबर के महीने में दूसरी बार पिता बनने वाले हैं। इससे पहले वो पांच अक्तूबर 2019 को पिता बने थे। तब उनकी पत्नी राधिका ने एक बेटी को जन्म दिया था, जिसका नाम आर्या है। 
 
विज्ञापन
अजिंक्य रहाणे और राधिका - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे इस साल दूसरी बार पिता बनने वाले हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पत्नी राधिका और बेटी आर्या के साथ फोटो शेयर कर यह जानकारी दी है। रहाणे ने बताया है कि वो इस साल अक्तूबर के महीने में दूसरी बार पिता बनेंगे। खास बात यह है कि रहाणे इससे पहले भी अक्तूबर के महीने में ही पिता बने थे। साल 2019 में उनकी पत्नी राधिका ने पांच अक्तूबर को एक बेटी को जन्म दिया था, जिसका नाम आर्या है। 
विज्ञापन


राधिका ने अपने परिवार की जो फोटो शेयर की है, उसमें पत्नी राधिका का बेबी बंप भी दिखाई दे रहा है। रहाणे और राधिका बचपन के दोस्त हैं और सितंबर 2014 में इन दोनों ने शादी की थी। साल 2019 में ये दोनों पहली बार माता-पिता बने और अब उनकी पत्नी दूसरी बार मां बनने वाली हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं रहाणे
अजिंक्य रहाणे खराब फॉर्म के चलते टीम इंडिया से बाहर हो चुके हैं। दक्षिण अफ्रीका दौरे में खराब प्रदर्शन के बाद रहाणे को टीम इंडिया से बाहर कर दिया गया था। इसके बाद आईपीएल में भी वो कुछ खास नहीं कर पाए। आईपीएल के दौरान ही उन्हें हैम्सट्रिंग की चोट लगी थी और वो लंबे समय के लिए क्रिकेट के मैदान से बाहर हो गए। अब रहाणे की कोशिश घरेलू सीजन में अच्छा प्रदर्शन कर भारत की टेस्ट टीम में वापसी पर होंगी। 

चेतेश्वर पुजारा की तरह रहाणे भी काउंटी क्रिकेट खेलकर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी कर सकते हैं। रहाणे के साथ पुजारा को भी श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में मौका नहीं दिया गया था, लेकिन उन्होंने काउंटी में शानदार प्रदर्शन कर इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट में भारतीय टीम में जगह बनाई। रहाणे भी पुजारा की तरह काउंटी में कमाल कर टीम इंडिया में वापसी कर सकते हैं। 

अब टी20 विश्व कप तक टीम इंडिया को कोई टेस्ट मैच नहीं खेलना है। ऐसे में रहाणे अक्तूबर में पिता बनने के बाद भारत की टेस्ट टीम में वापसी का दावा ठोंक सकते हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें