भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) का दूसरा मून मिशन Chandrayaan-2 सफलतापूर्वक लॉन्च हो गया है। चंद्रयान-2 को 22 जुलाई को दोपहर 2.43 बजे देश के सबसे ताकतवर बाहुबली रॉकेट GSLV-MK3 से लॉन्च किया गया। इस तरह चंद्रयान-2 की 48 दिन की यात्रा शुरू हो गई है। यह हर हिंदुस्तानी के लिए गर्व की बात है। बेहद खुशी का पल है, क्रिकेट जगत में भी देश की इस सफलता को बड़े जोश के साथ सेलिब्रेट किया जा रहा है। आगे देखिए किस क्रिकेटर ने Chandrayaan-2 के प्रक्षेपण पर क्या कहा।