ग्रेट ब्रिटेन में गेंद लगने के एक महीने बाद अंपायर का निधन हो गया। 80 साल के अंपायर जॉन विलियम्स पिछले एक माह से कोमा में थे। गेंद अंपायर के सिर पर लगी थी। पेम्ब्रोकशायर काउंटी डिविजन-2 में पेम्ब्रोक और नारबेथ के बीच 13 जुलाई को खेले गए मैच में अंपायरिंग करते हुए सिर पर गेंद लग गई थी।
इसके बाद उन्हें एक अगस्त को हेवरफोर्डवेस्ट के अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया था, जहां दो सप्ताह बाद उनका निधन हो गया। इस मुश्किल समय में पेम्ब्रोकशायर क्रिकेट, हिलेरी और उनके बेटे के साथ है।