फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट के अध्यक्ष क्रिस नेनजानी ने दिया इस्तीफा, भ्रष्टाचार के लगे थे आरोप

Mon, 17 Aug 2020 06:24 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

ईएसपीएनक्रिकइंफो की खबर के मुताबकि सीएसए ने मुख्य संचालन अधिकारी (सीओओ) नास्सेई अप्पियाह को बर्खास्त कर दिया जिसके बाद नेनजानी से इस्तीफा दे दिया।
विज्ञापन
क्रिस नेनजानी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भ्रष्टाचार के आरोपों का सामना कर रहे क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (सीएसए) के अध्यक्ष क्रिस नेनजानी ने सात साल के कार्यकाल के बाद तत्काल प्रभाव से इस्तीफा दे दिया। सीएसए के बयान के मुताबिक नेनजानी ने शुक्रवार को अपने पद से इस्तीफा दिया, उन्हें पांच सितंबर को बोर्ड की वार्षिक आम बैठक में भाग लेना था।

विज्ञापन


पिछले साल उनके कार्यकाल को 12 महीने के लिए बढ़ाया गया था। बयान में कहा गया, 'नेनजानी ने दक्षिण अफ्रीका की ज्यादातर आबादी तक क्रिकेट को पहुंचाने में बहुमूल्य नेतृत्व, सहायता और दिशा प्रदान की है। नेनजानी ने 2013 से क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका का नेतृत्व पूरे समर्पण से किया। पांच सितंबर को होने वाली एजीएम तक बोर्ड के उपाध्यक्ष ब्रेसफोर्ड विलियम्स सदस्य परिषद की अध्यक्षता की जिम्मेदारी संभालेंगे।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें