फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्रकार से बदसलूकी पड़ी भारी, CSA के अंतरिम अध्यक्ष से मांगा गया इस्तीफा

Thu, 28 Jan 2021 12:53 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जोहानिसबर्ग
विज्ञापन
क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका - फोटो : twitter
विज्ञापन

क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका के अंतरिम अध्यक्ष जाक याकूब के लिए एक पत्रकार से उलझना भारी पड़ गया। पत्रकार को अपशब्द कहने वाला उनका वीडियो वायरल होने के बाद उनसे इस्तीफा देने के लिए कहा गया है।

विज्ञापन


दरअसल याकूब ने उस पत्रकार का अपमान किया जो उनके खिलाफ लगाए गए आरोपों पर उनका पक्ष जानना चाहता था। इसके बाद दक्षिण अफ्रीका के खेलमंत्री नाथी एम ने याकूब के माफी मांग लेने के बावजूद अंतरिम बोर्ड के सदस्य डॉक्टर स्टावरोस निकोलाउ को पद संभालने को कहा है।

याकबू ने टाइम्स लाइव के पत्रकार टिसेत्सो मालेपा के साथ फोन पर बातचीत में बदसलूकी की थी। उन्होंने कहा था, ‘तुम बेईमान, गैर जिम्मेदार मूर्ख हो। तुम बेकार और गंदे पत्रकार हो और मैं तुम्हारे सवालों का जवाब देना जरूरी नहीं समझता।’

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें