फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट बोर्ड ने किया सालाना कॉन्ट्रैक्ट का एलान, इस खिलाड़ी को नहीं मिली जगह

Tue, 24 Mar 2020 09:49 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट बोर्ड ने सोमवार को अपने खिलाड़ियों के लिए एक बड़ा एलान किया। दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट ने टीम के 30 खिलाड़ियों के सालाना कॉन्ट्रैक्ट की घोषणा की।इन 30 खिलाड़ियों में 16 पुरुष, जबकि 14 महिला खिलाड़ियों का करार शामिल है। 2020-21 के लिए किए गए इस नेशनल कॉन्ट्रैक्ट में अनुभवी गेंदबाज डेल स्टेन को शामिल नहीं किया गया है। 

विज्ञापन


वहीं, युवा तेज गेंदबाज ब्यूरन हेंड्रिक्स को पहली बार दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट बोर्ड ने राष्ट्रीय कॉन्ट्रैक्ट की सूची में किया है। इसके अलावा 23 मार्च को जारी किए गए इस कॉन्ट्रैक्ट में ऑलराउंडर ड्वाइन प्रेटोरियस, बल्लेबाज रासी वैन डेर और तेज गेंदबाज एनरिक नॉर्खिया को भी जगह मिली है। 

सीएसए के अधिकारी ने बताया कि हमने सालाना करार में उन खिलाड़ियों को भी शामिल किया है जो टेस्ट क्रिकेट के अलावा सीमित ओवर की क्रिकेट में भी सफल हैं। यह कॉन्ट्रैक्ट टी-20 विश्व कप 2020 तक ही प्रभावी होगा। इस दौरान दक्षिण अफ्रीकी टीम को श्रीलंका, ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान और भारत की घरेलू सीरीज। वहीं, वेस्टइंडीज और श्रीलंका का विदेशी दौरा शामिल है।
विज्ञापन


इन खिलाड़ियों को मिली जगह
तेंबा बवुमा, क्विंटन डीकॉक, फाफ डुप्लेसि, डीन एल्गर, ब्यूरन हेंड्रिक्स, रीजा हेंड्रिक्स, केशव महाराज, ऐडन मार्क्रम, डेविड मिलर, लुंगी एंगिडी, एनरिक नॉर्खिया, एंडिले फेहलुकवायो, ड्वाइन प्रेटोरियस, कगिसो रबाडा, तबरेज शम्सी और रासी वैन डेर दुसें।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें