फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट बोर्ड विवाद: प्रशासनिक अस्थिरता से खटाई में पड़ा इंग्लैंड दौरा

Sat, 14 Nov 2020 03:11 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
क्रिकेट साउथ अफ्रीका - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

देश में क्रिकेट के संचालन के लिए गठित अंतरिम बोर्ड को मान्यता देने से क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका के इनकार के बाद इंग्लैंड का आगामी दौरा खटाई में पड़ गया है। गुरूवार को सीएसए सदस्यों की परिषद ने खेल मंत्रालय द्वारा गठित अंतरिम बोर्ड को मंजूरी देने से इनकार कर दिया। इससे खफा खेल मंत्री नाथी एमथेथवा ने अपने कानूनी अधिकारों का इस्तेमाल करके क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका की मान्यता रद्द करने की धमकी दी। अंतरिम बोर्ड के प्रमुख जज जाक याकूब ने मीडिया से कहा, 'मुझे नहीं पता कि इंग्लैंड बोर्ड क्या सोच रहा है लेकिन अगर शाम तक परिषद ने कोई उचित फैसला नहीं लिया जो इंग्लैंड टीम शायद दौरे पर नहीं आए।'

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें