फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं सुलझा वेतन विवाद, ऑस्ट्रेलियाई टीम ने रद्द किया दक्षिण अफ्रीका दौरा 

Thu, 06 Jul 2017 01:41 PM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया - फोटो : icc
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम ने पहली बार वेतन विवाद के चलते अपना दौरा रद्द करने का फैसला किया है। ऑस्ट्रेलिया की 'ए' टीम शुक्रवार को दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर जाने वाली थी, लेकिन यह दौरा ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट बोर्ड और खिलाड़ियों के बीच असफल बातचीत के बाद रद्द कर दिया गया। वेतन विवाद के चलते 200 से अधिक ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर्स 'बेरोजगार' हो गए हैं। 
विज्ञापन


ग़ौरतलब है कि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया खिलाड़ियों के साथ किए जाने वाले समझौते से एक प्रावधान को ख़त्म करना चाहती थी। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया और खिलाड़ियों के बीच समझौते का एक प्रावधान खिलाड़ियों को उनकी आमदनी की गारंटी प्रदान करता था। खिलाड़ियों का कहना है कि इसे खत्म करना सही नहीं है।

खिलाड़ियों और क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के बीच वेतन संबंधी इस विवाद से 200 से अधिक क्रिकेटर प्रभावित हुए हैं।अगर यह विवाद खत्म नहीं हुआ तो ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच नवंबर में खेली जाने वाली ऐशेज सीरीज भी खतरे में पड़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें