फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोनी को 300वें वनडे की बधाई देते हुए विराट ने कहा- आप हमेशा हमारे कप्तान रहेंगे

Fri, 01 Sep 2017 07:58 AM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
विज्ञापन
धोनी को टीम ने 300वें वनडे पर दिया मोमेंटो
विज्ञापन
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के लिए कोलंबो में श्रीलंका के खिलाफ सीरीज का चौथा वनडे मैच बेहद यादगार था। धोनी के वनडे करियर का यग 300वां मैच था। टीम इंडिया और क्रिकेट जगत से जुड़े लोगों ने धोनी के करियर के पड़ाव को यादगार बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। टीम इंडिया ने मैच से पहले धोनी को एक स्मृति चिन्ह भेंट किया। विराट कोहली ने धोनी को मोमेंटो देने से पहले कहा, हम में से नब्बे प्रतिशत लोगों का करियर आपकी कप्तानी में शुरू हुआ। आपको ये मोमेंटो( स्मृति चिन्ह) देने में गर्व महसूस हो रहा है। आप हमेशा हमारे कप्तान बने रहेंगे।
विज्ञापन

 
Sound woes in the previous tweet. Here's the moment.😊#CaptainForever #MSD300 pic.twitter.com/pOPRFBJ6hu — Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) August 31, 2017


मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने धोनी को शुभकामनाएं देते हुए कहा, करियर में वनडे कैप 300वीं बार पहनना निश्चित तौर पर एक उपलब्धि है! आशा करता हूं कि आपके लिए आज का मैच बेहतरीन होगा। 
विज्ञापन

  Wearing the ODI cap for the 300th time is definitely a special achievement! Hope you have a great game today, @msdhoni! #Dhoni300 pic.twitter.com/y6DrhdJ4Rx — sachin tendulkar (@sachin_rt) August 31, 2017
टीम इंडिया के फील्डिंग कोच आर श्रीधर ने धोनी को एक गेंद उपहार में देते हुए तस्वीर साझा की और कहा, क्रिकेट के लीजेंड और एकलौते एमएस धोनी को उनके 300वें वनडे खेलने पर बधाई। ऑल द बेस्ट।

  Wishing the legend of cricket, the one & only @msdhoni on his 300th ODI  #MSD300 all the best! #IndvsSL @BCCI pic.twitter.com/9hci0LEGVX — R SRIDHAR (@coach_rsridhar) August 31, 2017

चेन्नई सुपर किंग्स के ट्विटर हैंडल की ओर से भी धोनी को शुभकामनाएं दी गईं। 
  Sound woes in the previous tweet. Here's the moment.😊#CaptainForever #MSD300 pic.twitter.com/pOPRFBJ6hu — Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) August 31, 2017

वहीं धोनी के अच्छे दोस्तों में शुमार सुरेश रैना ने ट्वीट कर कहा, आईकोनिक विकेटकीपर बल्लेबाज एम एस धोनी अपने करियर का 300वां वनडे मैच खेलने को तैयार हैं। जिस शख्स ने मुझे हमेशा प्रेरित किया उसे ढेर सारी शुभकामनाएं। 
  The iconic wicketkeeper-batsman @msdhoni gets ready for his 300th ODI match! My wishes to the man who always inspires me!#INDvsSL #Dhoni300 pic.twitter.com/m7mVc7IbMd — Suresh Raina (@ImRaina) August 31, 2017

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल ने धोनी के 300वें वनडे के मौके पर 2011 विश्वकप के फाइनल में खेली उनकी पारी का वीडियो शेयर किया और लिखा 300वां वनडे खेलने वाले धोनी के करियर की टीम इंडिया को विश्वचैंपियन बनाने वाली पारी को फिर से जी लें। एक और ट्वीट में धोनी को करियर का शानदार बताते हुए आईसीसी ने लिखा, आंकड़े झूठ नहीं बोलते।  

  #ThrowbackThursday as he plays his 300th ODI, re-live one of @msdhoni's finest moments, leading India to the 2011 World Cup title! #Dhoni300 pic.twitter.com/J8PJokKye1 — ICC (@ICC) August 31, 2017

  The stats don't lie - @msdhoni has had a remarkable ODI career so far! #Dhoni300 pic.twitter.com/iPizInaLXU — ICC (@ICC) August 31, 2017

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने कहा, 300वां वनडे खेलना  विशेष उपलब्धि है। आशा करता हूं आज का मैच आपके लिए अच्छा रहेगा। 

  300th odi match special achievement! Hope you have a great game today, @msdhoni! #Dhoni300 @BCCI @ICC @ICCMediaComms @ESPNcricinfo — Mohammed Shami (@MdShami11) August 31, 2017

टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने कहा, लीजेंड एमएस धोनी को 300वें वनडे खेलने के लिए बधाई।  जिस तरह की शुरुआत विराट ने की है उससे लगता है विराट इस मौके को और भी स्पेशल बनाएंगे। 

  Congratulations legend @msdhoni for 300 ODI's.With the start,looks like Virat is going to make it xtra special by a really big one#Dhoni300 — Mohammad Kaif (@MohammadKaif) August 31, 2017

चोट के कारण टीम से बाहर चल रहे ओपनर मुरली विजय ने धोनी को बधाई देते हुए कहा, स्पेशल व्यक्ति का स्पेशल डे। आईस मैन को 300वें वनडे के लिए बधाई। आज का मैच अच्छा रहे। 

  A Special Day for a Special Man,300 ODI's for #ICEMAN, Congratulations @msdhoni!! Have a Great Game Today #Dhoni300 #SLvIND pic.twitter.com/jpb93ZPCP4 — Murali Vijay (@mvj888) August 31, 2017

स्पिनर प्रज्ञान ओझा ने धोनी को बधाई देते हुए लिखा, 300वें वनडे तक पहुंचाना बड़ी उपलब्धि हैै। आशा करता हूं कि आप आगे भी गेश को गौरान्वित करते रहेंगे। 
  It's special to reach the landmark of 300 ODIs. Hope you continue to make our country proud @msdhoni #Dhoni300 pic.twitter.com/qE8kYPHARC — Pragyan Ojha (@pragyanojha) August 31, 2017

तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा ने कहा, विश्व क्रिकेट का लीजेंड आज 300वनडे खेलने वालों के क्लब में शामिल होगा। माही भाई आप जैसा कोई नहीं। ऑल द बेस्ट। 
  A legend of world cricket walks into the 300 ODI club today. Mahi bhai @msdhoni, aap jaisa koi nahi. All the best. #Dhoni300 #IndvsSL pic.twitter.com/BSodndwvQU — Ishant Sharma (@ImIshant) August 31, 2017
टीम इंडिया के पूर्व बल्लेबाज हेमांग बदानी ने लिखा स्पेशल प्लेयर के लिए स्पेशल डे पर एक संदेश, धोनी आज 300वां वनडे के इस मौके पर मैदान में  बड़े गर्व, संतोष और ठंडे दिमाग के साथ उतरेंगे कि उन्होंने देश के क्रिकेट लिए बहुत योगदान किया है और बहुत कुछ हासिल किया है। यहां उनके लिए कुछ अलग नहीं होने जा रहा। इस स्पेशल मैके पर उन्हें शुभकामनाएं। 
विज्ञापन

  To a special player on a special day #Dhoni300 #SLvIND pic.twitter.com/4KaDZH5yhF — Hemang Badani (@hemangkbadani) August 31, 2017
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें