फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cricket: डेसमंड हेंस बने विंडीज टीम के प्रमुख चयनकर्ता, 1979 विश्व विजेता टीम के सदस्य भी रह चुके

Fri, 07 Jan 2022 11:15 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सेंट जॉन (एंटीगा)

सार

हेंस ने 1978 से 1994 तक वेस्टइंडीज के लिए 116 टेस्ट और 238 वनडे मैच खेले हैं। इस दौरान वह 1979 विश्व कप विजेता टीम के सदस्य रहे। चार टेस्ट मैचों में वेस्टइंडीज की कप्तानी भी की है।  
विज्ञापन
डेसमंड हेंस - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिग्गज बल्लेबाज 65 वर्षीय डेसमंड हेंस को वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम का प्रमुख चयनकर्ता बनाया गया है। पूर्व सलामी बल्लेबाज रोजर हॉर्पर की जगह लेंगे और उनका कार्यकाल जून 2024 तक होगा। 
विज्ञापन


इस दौरान टीम दो टी20 विश्व कप, एक वनडे विश्व कप और विश्व टेस्ट चैंपियनशिप चक्र में हिस्सा लेगी। हेंस ने कहा कि चयनकर्ता का काम हमारी क्रिकेट प्रणाली में काफी अहम है। मैं अपने आपको सम्मानित महसूस कर रहा हूं। 

हेंस ने 1978 से 1994 तक वेस्टइंडीज के लिए 116 टेस्ट और 238 वनडे मैच खेले हैं। इस दौरान वह 1979 विश्व कप विजेता टीम के सदस्य रहे। चार टेस्ट मैचों में वेस्टइंडीज की कप्तानी भी की है।  
विज्ञापन


हाल ही में यूएई में खेले गए टी-20 विश्व कप में वेस्टइंडीज का प्रदर्शन निराशाजनक रहा था। टीम सुपर-12 ग्रुप से ही हारकर बाहर हो गई थी। इससे पहले टीम 2012 और 2016 में टी-20 विश्व चैंपियन रह चुकी है। ऐसे में इस विश्व कप के बाद टीम चयन पर सवाल उठे थे।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें