फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिडनी टेस्ट में भारतीय खिलाड़ियों पर हुई थी नस्लीय टिप्पणी, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को नहीं मिले दोषी

Tue, 26 Jan 2021 09:43 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
मोहम्मद सिराज के साथ नस्लीय दुर्व्यवहार - फोटो : social media
विज्ञापन

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सिडनी में तीसरे टेस्ट के दौरान हुए नस्लभेदी दुर्व्यवहार के मामले में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने आईसीसी को रिपोर्ट सौंप दी है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने इस संबंध में कहा है कि वो सिडनी में भारतीय खिलाड़ियों पर नस्लीय टिप्पणी करने वाले दर्शकों की पहचान नहीं कर पाई है। 

विज्ञापन


‘द ऐज’ की रिपोर्ट के अनुसार क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के जांचकर्ताओं ने सिडनी टेस्ट के दौरान मोहम्मद सिराज पर नस्लीय टिप्पणी करने के आरोप में मैदान से निकाले गए छह दर्शकों को क्लीन चिट दी है। अखबार ने कहा, ‘सीए को न्यू साउथवेल्स पुलिस से अंतिम रिपोर्ट का इंतजार है। उसे पूरा यकीन है कि सिडनी टेस्ट के चौथे दिन मैदान से निकाले गए छह दर्शकों ने खिलाड़ियों पर नस्लीय टिप्पणी नहीं की थी।’ 

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने आईसीसी को जांच की रिपोर्ट भेज दी है। आईसीसी ने उसे रिपोर्ट देने के लिए 14 दिन का समय दिया था। रिपोर्ट में कहा गया है कि उनका मानना है कि खिलाड़ियों पर नस्लीय टिप्पणियां की गई लेकिन क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के जांचकर्ता दोषियों का पता नहीं लगा सके।’
विज्ञापन


अखबार ने कहा कि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने कई भारतीय खिलाड़ियों से पूछताछ की और दर्शकों की भी गवाही ली। इसमें कहा गया, ‘अब सूत्रों का कहना है कि भारतीयों ने मैदान पर धमकी दी थी कि शिकायत पर कार्रवाई नहीं होने तक वे खेल बहाल नहीं करेंगे।’

गौरतलब है कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सिडनी में खेले गए तीसरे टेस्ट मैच के दौरान भारतीय गेंदबाज मोहम्मद सिराज को कुछ दर्शकों ने अपशब्द कहे थे और उनपर नस्लभेदी टिप्पणियां की थी। इस पूरे मामले को लेकर काफी विवाद हुआ था जिसके बाद क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बयान जारी कर भारतीय क्रिकेट टीम और फैंस से माफी भी मांगी थी और जांच का भरोसा दिलाया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें