फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दक्षिण अफ्रीकी दौरा स्थगित करने के बाद सीए का स्पष्टीकरण, कहा- सभी विकल्पों पर विचार किया

Wed, 03 Feb 2021 04:18 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
विज्ञापन
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया - फोटो : social media
विज्ञापन

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया द्वारा दक्षिण अफ्रीका दौरा स्थगित करने के बाद लगातार इसपर सवाल उठ रहे हैं। ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम को दक्षिण अफ्रीका में तीन टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी थी। लेकिन मंगलवार को क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने कोविड-19 महामारी का हवाला देकर दौरा स्थगित कर दिया।

विज्ञापन


उधर क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (सीएसए) ने दौरा स्थगित होने पर बेहद निराशा व्यक्त की थी जिसके बाद हॉकले को बुधवार को स्पष्टीकरण देना पड़ा। सीए के अंतरिम मुख्य कार्यकारी अधिकारी निक हॉकले ने कहा कि उन्होंने दक्षिण अफ्रीका में कोविड-19 महामारी के बढ़ते मामलों को देखते हुए वहां का दौरा स्थगित करने का फैसला किया। हालांकि इससे पहले उन्होंने सभी संभव विकल्पों पर विचार किया जिनमें श्रृंखला की मेजबानी करने की पेशकश भी शामिल थी।

सीए ने मंगलवार को कहा था कि उसे दक्षिण अफ्रीका में महामारी के कारण ‘स्वास्थ्य और सुरक्षा जोखिमों’ को देखते हुए अगले महीने के दौरे को स्थगित करने के लिए मजबूर होना पड़ा। इससे वह इस साल के आखिर में होने वाले विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल से भी लगभग बाहर हो गया है।
विज्ञापन


ऑस्ट्रेलियाई मीडिया के अनुसार हॉकले ने कहा, ‘हमने श्रृंखला की मेजबानी करने की पेशकश की थी लेकिन क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका ने स्पष्ट कर दिया कि उसकी अन्य प्रतिबद्धताएं हैं और इसके अलावा पृथकवास का मसला है जिससे यह संभव नहीं है।’

उन्होंने कहा, ‘हम आगामी सप्ताहों और महीनों में इस पर काम करेंगे ताकि हम श्रृंखला का फिर से कार्यक्रम तय कर सकें। हमने मेजबानी का औपचारिक प्रस्ताव रखा था लेकिन क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका ने अपनी स्थिति स्पष्ट कर दी थी और हम उसका सम्मान करते हैं।’

हॉकले ने कहा कि वह दौरा स्थगित होने के परिणामों से अवगत थे लेकिन खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ के सर्वश्रेष्ठ हित में यह फैसला किया गया। उन्होंने कहा, ‘हम सभी नियमों के बारे में जानते थे और यही कारण था कि यह फैसला करना बेहद मुश्किल रहा। हमने दौरा जारी रखने के लिए हर संभव प्रयास किए लेकिन आखिर में हमने चिकित्सा दल की सलाह मानी।’

हॉकले ने कहा, ‘हमने खिलाड़ियों के संघ से लंबी बातचीत की। मैंने कोच से बात की। खिलाड़ी वास्तव में निराश हैं। वे क्रिकेट खेलना चाहते हैं। वे विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में खेलना चाहते हैं। वे टेस्ट क्रिकेट खेलना चाहते हैं। वे भारत के खिलाफ हाल की श्रृंखला के बाद फिर से मैदान पर उतरना चाहते हैं।’

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें