फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AUSvIND: कोरोना ने बढ़ाई चिंता, सिडनी की जगह इस स्टेडियम में हो सकता है तीसरा टेस्ट

Thu, 24 Dec 2020 01:36 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
विज्ञापन
सिडनी क्रिकेट ग्राउंड - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

सिडनी में हाल ही में कोरोना के नए मामले सामने आने के बाद यहां भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाले तीसरे टेस्ट के आयोजन पर प्रश्न चिन्ह लग गया है। हालांकि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने इसके लिए दूसरा विकल्प भी तैयार कर लिया है।

विज्ञापन


क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने गुरूवार को कहा कि सिडनी में कोरोना वायरस संक्रमण के ताजा मामले सामने आने के बावजूद तीसरा टेस्ट मूल कार्यक्रम के अनुसार कराए जाने के प्रयास जारी हैं. हालांकि हालात नहीं सुधरने पर मेलबर्न को तीसरे टेस्ट की मेजबानी के लिए विकल्प के तौर पर रखा गया है।

सिडनी के उत्तरी तटों पर कोरोना संक्रमण के नए मामले मिलने के बाद सात जनवरी से वहां शुरू होने वाले तीसरे टेस्ट को लेकर अनिश्चतता की स्थिति है। मेलबर्न में 26 दिसंबर से बॉक्सिंग डे टेस्ट होना है और वह तीसरे टेस्ट की मेजबानी की दौड़ में भी है।
विज्ञापन


क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने एक बयान में कहा, ‘हम सिडनी क्रिकेट ग्राउंड को तीसरे टेस्ट और गाबा को चौथे टेस्ट की मेजबानी का पूरा मौका देंगे। सिडनी में अगर हालात में सुधार नहीं होता है तो आपात योजना के तहत हम विक्टोरिया सरकार के साथ मिलकर तीसरा टेस्ट भी मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर कराएंगे और चौथा टेस्ट ब्रिसबेन में खेला जाएगा। हालांकि इस पर अंतिम फैसला बॉक्सिंग डे टेस्ट के दौरान लिया जाएगा।'

वैसे सिडनी के उत्तरी तटों पर हालात बेहतर हुए हैं लेकिन ऐसी आशंका है कि क्वींसलैंड जरूरी रियायत नहीं देगा यानी खिलाड़ी और प्रसारण दल सिडनी से ब्रिसबेन यात्रा नहीं कर सकेंगे जहां चौथा टेस्ट होना है।

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के अंतरिम मुख्य कार्यकारी अधिकारी निक हॉकले ने कहा कि बोर्ड रियायतों के लिए क्वींसलैंड सरकार के संपर्क में है। वहीं इससे पहले मेलबर्न क्रिकेट क्लब के सीईओ स्टुअर्ट फॉक्स ने गुरूवार को कहा कि क्लब भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच लगातार दो टेस्ट की मेजबानी करने के लिए तैयार है लेकिन वह चाहेंगे कि पारंपरिक तौर पर सिडनी में नए साल में खेला जाने वाला टेस्ट उसी मैदान पर हो।

फॉक्स ने ‘सेन रेडियो’ से कहा, ‘मैं क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से लगातार संपर्क में हूं और चाहता हूं कि सिडनी टेस्ट सिडनी में ही हो। इसे कहीं और कराने में मजा नहीं है।’ उन्होंने कहा, ‘जरूरत पड़ने पर हम तीसरे टेस्ट की मेजबानी भी कर लेंगे। लेकिन पारंपरिक तौर पर नए साल का टेस्ट सिडनी में ही होता है और ऑस्ट्रेलियाई खेलों में उसका विशेष स्थान है। मैं चाहूंगा कि वह मैच सिडनी में ही हो।’

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें