फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BCCI से डरता है क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया, नाराज ऑस्ट्रेलियाई चैनल ने बोर्ड पर लगाए गंभीर आरोप

Mon, 30 Nov 2020 10:51 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
विज्ञापन
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया - फोटो : social media
विज्ञापन

क्रिकेट आस्ट्रेलिया और प्रसारक चैनल सेवन के बीच विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। यही कारण है कि अब प्रसारक ने दोनों बोर्ड के बीच संवाद की जानकारी मांगते हुए अदालत की शरण ली है। इसने यहां तक कह दिया है कि सीए भारतीय क्रिकेट बोर्ड से ‘डरा हुआ ’ है।

विज्ञापन


‘सिडनी मार्निंग हेराल्ड ’ के अनुसार चैनल ने अदालत में हलफनामा दायर करने की पुष्टि की है। चैनल ने कहा है कि सीए ने बीसीसीआई के हितों के अनुरूप श्रृंखला के कार्यक्रम में बदलाव करके प्रसारण अनुबंध का उल्लंघन किया है।

सेवन वेस्ट मीडिया के मुख्य कार्यकारी जेम्स वारबर्टन ने कहा कि क्रिकेट आस्ट्रेलिया को भारत के खिलाफ वनडे और टी-20 मैचों की बजाय दिन रात के टेस्ट के साथ श्रृंखला का आगाज करना था जो अब एडीलेड में 17 दिसंबर से खेला जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, ‘यह शर्मनाक है कि क्रिकेट आस्ट्रेलिया बतौर प्रसारक हमारा सम्मान नहीं करता और बीसीसीआई के आगे भीगी बिल्ली बना हुआ है। वह बीसीसीआई से डरता है।’

चैनल का कहना है कि सीए के आला अधिकारी बीसीसीआई और दूसरे घरेलू प्रसारण साझेदार फॉक्सटेल की मर्जी से चल रहे हैं। चैनल ने कहा कि वह दौरे के कार्यक्रम को अंतिम रूप देने के संदर्भ में सीए, बीसीसीआई, फॉक्स्टेल और प्रदेश सरकारों के अधिकारियों के बीच हुए ईमेल देखना चाहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें