फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

China Cricket: बंगाल क्रिकेट संघ करेगा चीन के खिलाड़ियों की मदद, ट्रेनिंग के लिए कोलकाता आएंगे क्रिकेटर

Mon, 22 Aug 2022 10:16 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

चीन के महावाणिज्य दूत झा लियू अपने साथ एमओयू पर हस्ताक्षर का प्रस्ताव लाए थे जिसके तहत वे खिलाड़ियों को प्रशिक्षण के लिए कोलकाता भेज सकते हैं।
विज्ञापन
ईडन गार्डन्स, कोलकाता - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बंगाल क्रिकेट संघ (कैब) चीन के क्रिकेट खिलाड़ियों की मदद करने के लिए तैयार हो गया है। कैब चीन के चोंगकिंग शहर में क्रिकेट के विकास में मदद करेगा। वह कोलकाता में चीन के महावाणिज्य दूत के साथ एक सहमति पत्र (एमओयू) पर हस्ताक्षर करने वाला है। चीन के महावाणिज्य दूत झा लियू के नेतृत्व में देश के तीन सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने ईडन गार्डन्स में कैब अध्यक्ष अभिषेक डालमिया से मुलाकात की है।
विज्ञापन


चीन के महावाणिज्य दूत झा लियू अपने साथ एमओयू पर हस्ताक्षर का प्रस्ताव लाए थे जिसके तहत वे खिलाड़ियों को प्रशिक्षण के लिए कोलकाता भेज सकते हैं। इसमें चीन के शहर के साथ आपसी यात्राएं, कोच की सेवाएं और मैत्री मुकाबलों सहित अन्य सहयोग का प्रस्ताव रखा गया है। आर्थिक और व्यावसायिक वाणिज्य दूत झांग होंगजी और द्विपक्षीय संबंध विभाग के प्रमुख झांग झिझोंग भी प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा थे।

कैब अध्यक्ष अभिषेक डालमिया ने कहा, ‘‘हमने सहयोग का आश्वासन दिया है क्योंकि हम विश्व स्तर पर क्रिकेट के प्रसार में विश्वास करते हैं और चीन को इस खेल को खेलने की पहल करते देखना उत्साहजनक है।’’
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें