फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिन में ही खत्म हुआ पिंक बॉल टेस्ट, बाकी दो दिन का पैसा वापस करेगी CAB

Mon, 25 Nov 2019 03:53 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
टीम इंडिया - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

टीम इंडिया ने पहले पिंक बॉल टेस्ट में बांग्लादेश को महज तीन दिन में ही पारी और 46 रन से हराकर दो मैचों की टेस्ट सीरीज 2-0 से अपने नाम कर ली। बाकी दो दिनों का पैसा क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल ने फैंस को वापस करने का फैसला किया है। इसकी जानकारी उन्होंने सोमवार को एक ट्वीट के जरिए दी।

विज्ञापन



 

बता दें कि जीत तो दूसरे दिन ही तय हो गई थी जब बांग्लादेश ने भारतीय पेस तिकड़ी के कहर के आगे छह विकेट पर 152 रन गंवा दिए थे। रविवार को तो महज 47 मिनट में जीत पर मुहर लगी। भारत ने घरेलू सरजमीं पर लगातार अपनी 12वीं सीरीज जीती। वहीं, विराट की कप्तानी में भारत की यह लगातार सातवीं जीत है। 

यह टीम इंडिया की लगातार ऐसी चौथी टेस्ट जीत है, जिसमें उसने पारी और रनों के अंतर जीत दर्ज की है। इससे पहले दुनिया की कोई टीम ऐसा नहीं कर पाई थी। भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ दोनों मैच पारी से जीतने से पहले दक्षिण अफ्रीका को रांची और पुणे में लगातार दो मैचों में पारी से हराया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले भारत ने इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेले गए पहले टेस्ट मुकाबले में बांग्लादेश को पारी और 130 रनों से हराया था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें