मुंबई इंडियन्स ने पुणे सुपरजायंट का आईपीएल चैंपियन बनने का सपना चकनाचूर कर दिया और तीसरी बार आईपीएल का खिताब अपने नाम कर लिया। जैसे ही मुंबई ने खिताब जीता ट्विटर पर रोहित शर्मा की टीम को बधाई देने वालों की बाढ़ आ गई। हर किसी ने कहा, फाइनल हो तो ऐसा। सदी के महानायक अमिताभ बच्चन लेकर नए सितारे ऋषभ पंत तक ट्विटर पर प्रतिक्रिया देने से खुद को रोक नहीं पाए आईए ऐसे ही कुछ शानदार ट्वीट्स पर नजर डालें...
अमिताभ बच्चन ने ट्वीट कर कहा, मैंने मुंबई की जीत की आस खो दी थी और इंटरवल में टीवी बंद दिया। अंत में अभिषेक ने मुझे बुलाया. आखिर में हमने एक साथ कहा...अविश्वसनीय!!
T 2431 - Had given up on the final of IPL ..switched off at interval .. then Abhishek called and said we won .. UNBELIEVABLE !! YEEAAAAAAAH
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) May 21, 2017
क्रिकेटर कपिल देव
भारत को पहली बार विश्व चैंपियन बनाने वाले टीम इंडिया के पूर्व कप्तान कपिल देव ने ट्वीट कर कहा, ये है फाइनल मुकाबला, ऐसे मुकाबले की आप अपेक्षा करते हैं, मुंबई इंडियंस को एक और आईपीएल खिताब जीतने पर बधाई।
This is how you want a final match to be like. Super exciting. Congrats @mipaltan on another ipl title. #IPLfinal #RPSvMI
— Kapil Dev (@therealkapildev) May 21, 2017
वीरेंद्र सहवाग
- फोटो : Yahoo
ट्विटर के सुल्तान वीरेंद्र सहवाग ऐसे मौके पर कहां चुप बैठने वाले थे, उन्होंने ट्वीट किया, क्या बेहतरीन आईपीएल फाइनल था। मुंबई इंडियंस को बेहतरीन जीत के लिए बधाई। पुणे को भी ऐसा बेहतरीन मनोरंजन करने के लिए बधाई।
What a brilliant #IPLfinal Congratulations @mipaltan on a great victory.Congratulations to Pune as well for giving such great entertainment
— Virender Sehwag (@virendersehwag) May 21, 2017
सुरेश रैना
- फोटो : IPL
गुजरात लॉयंस के कप्तान सुरेश रैना ने कहा, आईपीएल इतिहास का सर्वश्रेष्ठ फाइनल मुकाबला। दबाव में रोहित की शानदार कप्तानी।
Wat a match best final in IPL so far great captaincy under pressure @ImRo45 so so so close #IPLfinal #RPSvsMI #IPL2017 #MUMBAIINDIANS #BCCI
— Suresh Raina (@ImRaina) May 21, 2017
ऐसे मैचों की वजह से आईपीएल एक अद्भु टूर्नामेंट
युवराज सिंह
- फोटो : ESPN
युवराज सिंह ने ट्वीट कर कहा, क्रिकेट का एक बेहतरीन मैच, ऐसे मैचों की वजह से आईपीएल एक अद्भु टूर्नामेंट बना है। पुणे अनलकी रही, लेकिन मुंबई के गेंदबाजों ने अपनी धड़कने थामे रखीं।
What an amazing game of cricket this is what makes @ipl such an amazing tournament bad luck pune but @mipaltan bowlers kept their nerves
— yuvraj singh (@YUVSTRONG12) May 21, 2017
बुमराह और मिचेल जॉनसन की शानदार गेंदबाजी
प्रीति जिंटा, नेस वाडिया
किंग्स इलेवन पंजाब की मालकिन प्रिटी जिंटा, वाह क्या बेहतरीन आईपीएल फाइनल था, पुणे अनलकी रही लेकिन अच्छा खेली। अंतिम ओवरों में बुमराह और मिचेल जॉनसन की शानदार गेंदबाजी।
Wow what a thrilling #IPLfinal 👍 Congrats #MI 👑 Hard luck #Pune but well played 🏏 #RPSvMI Great death bowling #Jaspreet #Mitch 👌
— Preity zinta (@realpreityzinta) May 21, 2017
आईपीएल का एक यादगार फाइनल
ऋषभ पंत
- फोटो : IPL
दिल्ली के उभरते स्टार ऋषभ पंत ने ट्वीट कर कहा, आईपीएल का एक यादगार फाइनल, मुंबई इंडियंस शाबास! हार्ड लक पुणे सुपरजायंट।
An @IPL final to remember!!! Well done @mipaltan Hard luck @RPSupergiants
— Rishab Pant (@RishabPant777) May 21, 2017
दोनों में से कोई भी टीम हार की हकदार नहीं थी
ललित
आईपीएल के पूर्व कमिश्नर ललित मोदी ने कहा, आईपीएल फाइनल का शानदार अंत!!! दोनों में से कोई भी टीम हार की हकदार नहीं थी। मुबई इंडियन्स को खिताबी हैट्रिक के लिए बधाई।
What a great finish to the #IPL final!!! This game didn't deserve either of the sides to lose. Congrats 👏 @mipaltan on hattrick of titles
— Lalit Kumar Modi (@LalitKModi) May 21, 2017
दो ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों ने किया मैच का अंतिम फैसला
हर्षा भोगले
हर्ष भोगले ने कहा, धड़कने रोक देने वाला फाइनल मुकाबला, दो ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों ने किया मैच का अंतिम फैसला।
Heartstopping. This is some final. Two grizzly Aussies determine the fate of the #IPL
— Harsha Bhogle (@bhogleharsha) May 21, 2017
मुंबई इंडियंस बहुत अच्छे
शिखर धवन
- फोटो : IPL
शिखर धवन ने लिखा, क्या बेहतरीन मुकाबला था, मुंबई इंडियंस बहुत अच्छे।
What a contest!!! Deserving of an @IPL final. Well done @mipaltan
— Shikhar Dhawan (@SDhawan25) May 21, 2017
और आगे जाना है
- फोटो : File Photo
गायक और संगीतकार अदनान सामी ने मुंबई इंडियंस को जीत की बधाई देते हुए कहा, मुंबई इंडियंस को बेहतरीन जीत और रिकॉर्ड तीसरी खिताबी जीत के लिए बधाई। और आगे जाना है आपने कमाल कर दिया।
Congratulations to @mipaltan Mumbai Indians for a great win & a record 3rd IPL Title! Way to go!👏👏
You guys Rock! 🙌💖#iplfinal2017 #IPL2017 pic.twitter.com/VmdMbuGiMm
— Adnan Sami (@AdnanSamiLive) May 21, 2017