फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CPL 2021: आईपीएल से पहले राजस्थान रॉयल्स के इस खिलाड़ी ने मचाया तहलका, 52 गेंदों में जड़ा तूफानी शतक

Sun, 12 Sep 2021 06:03 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सेंट किट्स

सार

एविन लुईस ने 52 गेंदों में 11 छक्के और पांच चौके की मदद से नाबाद 102 रन बनाए।
विज्ञापन
राजस्थान रॉयल्स - फोटो : twitter@rajasthanroyals
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल 2021 के दूसरे चरण से ठीक पहले राजस्थान रॉयल्स के एविन लुईस कैरेबियाई प्रीमियर लीग (सीपीएल) में तूफानी शतक जड़ दिया है। लुईस ने सेंट किट्स और नेविस पैट्रियट्स की तरफ से खेलते हुए 52 गेंदों में 11 छक्के और पांच चौके की मदद से नाबाद 102 रन बनाए और टीम को सेमीफाइनल में पहुंचाया। लुईस ने छक्के के साथ अपना शतक पूरा किया। इस दौरान एविन लुईस का स्ट्राइक रेट 196.15 का था। इस शतक के साथ ही लुईस सीपीएल 2021 में अब तक सबसे ज्यादा रन (343) बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। 

विज्ञापन


टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए शाहरुख खान की टीम ट्रिनबागो नाइट राइडर्स ने निर्धारित 20 ओवर्स में सात विकेट के नुकसान पर 159 रन बनाए। जवाब में सेंट किट्स और नेविस पैट्रियट्स की टीम 32 गेंदें शेष रहते ही यह मुकाबला आठ विकेट से जीत लिया। गौरतलब है कि लुईस को पिछले ही महीने राजस्थान रॉयल्स ने इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज जोश बटलर की जगह शामिल किया था।
 


सीपीएल 2021 में अब तक सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी
  • 343 - एविन लुईस
  • 311 - रोस्टन चेस
  • 277 - फाफ डुप्लेसिस
  • 259 - केनर लुईस
  • 230 - कॉलिन मुनरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें