फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CPL 2020 : निकोलस पूरन ने जड़ा सीजन का पहला शतक, गुयाना वॉरियर्स ने सैंट किट्स को हराया

Mon, 31 Aug 2020 09:44 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
CPL 2020 - फोटो : ट्विटर- CPL 2020
विज्ञापन

कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल 2020 ) के इस सीजन में पहला शतक देखने को मिला है। लक्ष्य का पीछा करते हुए यह तूफानी शतक अमेजन गुयाना वॉरियर्स के बल्लेबाज निकोलस पूरन हैं। विकेटकीपर बल्लेबाज निकोलस पूरन ने 45 गेंदों में नाबाद 100 रन की पारी खेलकर सभी को चौंका दिया। इस पारी में पूरन ने चार चौके और 10 छक्के लगाए। 

विज्ञापन


निकोलस पूरन ने अपने टी-20 करियर का पहला शतक जमाया, जिससे गुयाना अमेजॉन वारियर्स ने खराब शुरुआत से उबरकर कैरेबियाई प्रीमियर लीग (सीपीएल) क्रिकेट टूर्नामेंट में सेंट कीट्स एंड नेविस पैट्रियट को 21 गेंद शेष रहते हुए तीन विकेट से हराया।

वारियर्स ने 151 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए तीन विकेट 25 रन पर गंवा दिए थे। इसके बाद पूरण ने 45 गेंदों पर चार चौकों और दस छक्कों की मदद से नाबाद 100 रन बनाए। उन्होंने रॉस टेलर (27 गेंदों पर नाबाद 25) के साथ चौथे विकेट के लिए 11.5 ओवर में 128 रन की अटूट साझेदारी की, जिससे वारियर्स 17.3 ओवर में तीन विकेट पर 153 रन बनाने में सफल रहा।
विज्ञापन


इससे पहले पैट्रियट्स से पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने पर जोशुआ डासिल्वा के 59 रन और दिनेश रामदीन के नाबाद 37 रन की मदद से पांच विकेट पर 150 रन बनाए थे। वारियर्स की सात मैचों में यह तीसरी जीत है, जबकि पैट्रियट को छठी हार का सामना करना पड़ा।

एक अन्य मैच में सेंट लूसिया जॉक्स ने अपने कम स्कोर का सफलतापूर्व बचाव करके बारबाडोस ट्रिडेंट्स को तीन रन से हराया। जॉक्स की यह सात मैचों में पांचवीं जीत है। बारबाडोस ने टास जीतकर सेंट लूसिया को पहले बल्लेबाजी के लिये आमंत्रित किया और उसकी टीम को 18 ओवर में 92 रन पर आउट कर दिया। सेंट लूसिया की तरफ से तीन बल्लेबाज ही दोहरे अंक में पहुंचे। बारबाडोस के लिये हेडन वाल्श ने तीन और रेमन रीफर ने दो विकेट लिए।

बारबाडोस के सामने छोटा लक्ष्य था, लेकिन उसकी टीम सलामी बल्लेबाज जॉनसन चार्ल्स के 42 गेंदों पर 39 रन के बावजूद निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट पर 89 रन ही बना पाई। सेंट लूसिया की तरफ से केसरिक विलियम्स और जावेल ग्लेन ने दो-दो विकेट लिए। आखिरी ओवर में बारबाडोस को नौ रन की जरूरत थी लेकिन रोस्टन चेज ने इस ओवर में केवल पांच रन दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें