फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CPL2020: किरोन पोलार्ड की धुआंधार पारी, त्रिनबागो नाइट राइडर्स की जीत का सिलसिला जारी

Sun, 30 Aug 2020 10:39 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
CPL 2020 - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल) 2020 में त्रिनबागो नाइट राइडर्स की जीत का सिलसिला लगातार जारी है। शनिवार को खेले गए इस सीपीएल के 17वें मुकाबले में त्रिनबागो ने बारबाडोस ट्राइडेंट्स को दो विकेट से हराया। त्रिनबागो की इस सीजन में यह लगातार छठी जीत है और बारबाडोस की चौथी हार है।

विज्ञापन


पहले खेलते हुए डिफेंडिंग चैंपियन बारबाडोस की टीम ने सात विकेट पर 148 रन बनाए। ट्रिनबागो ने इस लक्ष्य को 19.5 ओवर में 8 विकेट खोकर हासिल कर लिया। किरोन पोलार्ड ने सिर्फ 28 गेंद पर दो चौके और नौ छक्के की मदद से 72 रनों की धुआंधार पारी खेली और उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। 

एक अन्य मुकाबले में जमैका तलावाज ने सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स को 37 रन से हरा दिया। पहले खेलते हुए जमैका ने छह विकेट पर 147 रन बनाए। सेंट किट्स की टीम जवाब में 19.4 ओवर में 110 रन पर ही सिमट गई। सलामी बल्लेबाज ग्लेन फिलिप ने 61 गेंद में 79 रन की पारी जमैका लिए खेली।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें