फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CPL 2020 : हेटमायेर और पॉल ने गुयाना को जीत की राह पर लौटाया

Thu, 20 Aug 2020 11:58 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
GAWvSKNP - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

कीमो पॉल के चार विकेट और शिमरोन हेटमायेर के 44 गेंद में 71 रन की मदद से गुयाना अमेजन वारियर्स ने हीरो कैरेबियाई प्रीमियर लीग में सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स को तीन विकेट से हराकर पहली जीत दर्ज की। हेटमायेर ने अपनी पारी में तीन छक्के और आठ चौके लगाए।

विज्ञापन


वारियर्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पैट्रियट्स ने पांच विकेट 83 पर पर गंवा दिए, लेकिन बेन डंक (29) और कप्तान रेयाद एमरिट (17) ने आखिरी में आक्रामक पारियां खेलकर टीम को आठ विकेट पर 127 रन तक पहुंचाया। वारियर्स के लिए हेटमायेर ने शानदार पारी खेली। एक अन्य मैच में जमैका टालावाह ने सेंट लूसिया जोक्स को पांच विकेट से मात दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें