फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AUSvsIND: तीसरे-चौथे टेस्ट पर कोरोना का साया, अब सिडनी ने रखा यह प्रस्ताव

Thu, 24 Dec 2020 11:32 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
विज्ञापन
सिडनी क्रिकेट ग्राउंड - फोटो : social media
विज्ञापन

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच नए साल में होने वाले टेस्ट को बचाने की कवायद के तहत सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (एससीजी) ट्रस्ट ने ब्रिसबेन टेस्ट की मेजबानी की भी पेशकश की है। न्यू साउथ वेल्स से टेस्ट खेलकर लौटने वाली टीमों को क्वीन्सलैंड सरकार से छूट नहीं मिलने की स्थिति में एससीजी ट्रस्ट ने चौथे और अंतिम टेस्ट की मेजबानी की भी पेशकश की है। 

विज्ञापन


हाई अलर्ट पर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया
सिडनी के उत्तरी तटों पर कोविड-19 के मामलों में इजाफे के बाद इस महीने की शुरुआत से क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) हाई अलर्ट पर है। सिडनी को सात जनवरी से तीसरे टेस्ट की मेजबानी करनी है। उत्तरी तटों पर स्थिति में सुधार हुआ है लेकिन इस तरह की आशंका है कि क्वीन्सलैंड सरकार न्यू साउथ वेल्स के साथ अपनी सीमा को बंद कर सकती है जिसका मतलब होगा के खिलाड़ी और प्रसारणकर्ता चैनल के कर्मचारी तीसरे और चौथे टेस्ट के बीच सिडनी से ब्रिसबेन की यात्रा नहीं कर पाएंगे।

हम दो टेस्ट का आयोजन कर सकते हैं
सिडनी क्रिकेट एवं स्पोर्ट्स ग्राउंड ट्रस्ट के चेयरमैन टॉनी शेपर्ड ने 'द ऐज' से कहा कि अगर जरूरी हुआ तो हम दो टेस्ट का आयोजन कर सकते हैं, कोई समस्या नहीं है। मौजूदा हालात में हालांकि मेलबर्न तीसरे टेस्ट की मेजबानी के प्रबल दावेदार के रूप में उभरा है।
विज्ञापन


26 दिसंबर से बॉक्सिंग डे टेस्ट खेला जाना है
मेलबर्न में 26 दिसंबर से बॉक्सिंग डे टेस्ट भी खेला जाना है। सीए ने हालांकि कहा है कि तीसरे टेस्ट के लिए सिडनी क्रिकेट ग्राउंड उनकी प्राथमिकता है। शेपर्ड ने कहा कि हमने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को स्पष्ट कर दिया है कि हमने लचीलापन अपनाया है और सिडनी टेस्ट की मेजबानी गंवाने पर हमें बेहद निराशा होगा और यह हमने न्यू साउथ वेल्स सरकार के समर्थन से किया है।

न्यू साउथ वेल्स ने अक्तूबर में सीए की मदद की थी जब काफी लंबी चर्चा और बातचीत के बाद क्वीन्सलैंड के स्वास्थ्य विभाग ने इंडियन प्रीमियर लीग में खेलकर लौटने वाले भारतीय और ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को 14 दिन के क्वारंटाइन पीरियड के दौरान ट्रेनिंग की स्वीकृति देने से इनकार कर दिया था।

शेपर्ड ने कहा कि सिडनी ने मदद की थी, न्यू साउथ वेल्स सरकार ने समर्थन दिया था, एलीट और सामुदायिक स्तर पर प्रतिनिधित्व की बात करें तो न्यू साउथ वेल्स आस्ट्रेलिया का क्रिकेट केंद्र है। हमारे यहां ऑस्ट्रेलिया में सबसे अधिक भारतीय प्रवासी रहते हैं।

उन्होंने कहा कि एससीजी ऑस्ट्रेलिया का सबसे ऐतिहासिक मैदान है, दुनिया का दूसरा सबसे ऐतिहासिक मैदान। यह विशेष स्थान है। न्यू साउथ वेल्स सरकार ने मैच के आयोजन के लिए काफी समर्थन किया है और इसे सफल बनाने के लिए हम हर संभव प्रयास करेंगे।

क्वीन्सलैंड सरकार के सूत्र ने कहा है कि वे सीए के साथ बातचीत कर रहे हैं लेकिन उन्होंने संकेत दिया कि राज्य सिडनी के साथ अपनी सीमा को बंद करने के आदेश की आठ जनवरी तक समीक्षा नहीं करेगा।
विज्ञापन

सीए ने बिग बैश खिलाड़ियों के ‘हेयरकट’ के लिए जाने पर लगाया प्रतिबंध 

वहीं, क्रिकेट आस्ट्रेलिया (सीए) ने सिडनी में कोविड-19 संक्रमण के नए मामले सामने के बाद जारी सख्त प्रोटोकॉल के तहत बिग बैश खिलाड़ियों के बाल कटवाने के लिये बाहर जाने पर प्रतिबंध लगा दिया है। प्रोटोकॉल के मुाबिक, सीए ने डेविड वार्नर और सीन एबोट को भारत के खिलाफ ‘बाक्सिंग डे’ टेस्ट से पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम के अपने साथी खिलाड़ियों के साथ जुड़ने से रोक दिया। ‘सिडनी मार्निंग हेराल्ड’ की रिपोर्ट के मुाबिक, दोनों को इसलिए रोका गया ताकि भारतीय टीम के खिलाफ मौजूदा टेस्ट श्रृंखला पर कोई खतरा नहीं आये।

रिपोर्ट के अनुसार, संचालन संस्था ने बिग बैश लीग के खिलाड़ियों के लिए भी पांबदियां बढ़ा दी हैं और ऐसा न्यू साउथ वेल्स में हाल के मामलों को देखते हुए किया गया है, जिसके कारण सिडनी की तीसरे टेस्ट की मेजबानी भी खतरे में पड़ गई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि सीए क्वींसलैंड प्रोटोकॉल के 21 दिसंबर के दस्तावेज के अनुसार बाल कटवाने के लिए बाहर जाने की भी अनुमति नहीं होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें