फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेल जगत ने भी किया 21 दिन के लॉकडाउन का समर्थन, विराट समेत इन दिग्गजों ने की अपील

Tue, 24 Mar 2020 10:31 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विराट-शास्त्री/गांगुली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक सप्ताह के अंदर दूसरी बार देश को संबोधित किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि आने वाले तीन हफ्ते हमारे लिए महत्वपूर्ण हैं। आज रात 12 बजे से पूरे देश में संपूर्ण लॉकडाउन होने जा रहा है। प्रधानमंत्री ने कहा कि कोरोना से बचने का इसके अलावा कोई तरीका नहीं है, कोई रास्ता नहीं है।

विज्ञापन


कोरोना को फैलने से रोकना है, तो इसके संक्रमण की सायकिल को तोड़ना ही होगा। किसी भी तरह का खिलवाड़, आपके जीवन को और खतरे में डाल सकता है। मुझे विश्वास है हर भारतीय संकट की इस घड़ी में सरकार के, स्थानीय प्रशासन के निर्देशों का पालन करेगा। खेल जगत ने भी प्रधानमंत्री के इस अपील का समर्थन किया है।

ऐसे में टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने ट्वीट कर लिखा, 'प्रधानमंत्री के आदेश को मानते हुए सभी लोग कृप्या करके 21 दिनों तक अपने-अपने घरों में रहें। सोशल डिसटेंसिंग ही एकमात्र उपाय है इस खतरनाक वायरस से बचने का।'
विज्ञापन

 

बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने लिखा, 'सभी लोग साथ मिलकर इस खतरनाक वायरस से लड़ेंगे और इस पर काबू पा कर रहेंगे।'
 
पूर्व तेज गेंदबाज आरपी सिंह ने लिखा, 'संयम और धैर्य से मिलेगी जीत। मुश्किल वक्त जरूर है लेकिन क्रिकेट और खेल हमें बताता है कि अगर ठान लें तो भाई पूरा कर सकते हैं।'
 
हरभजन ने लिखा, 'अगले 21 दिन हम सब के लिए बहुत जरूरी है। हम सब मिलकर प्रधानमंत्री के आदेशों का पालन करें और घर के अंदर रहें। इसी प्रकार हम इस करोना वायरस से अपना और सब का बचाव कर सकते हैं।'
 

 

विज्ञापन

वीवीएस लक्ष्मण ने लिखा, 'सोशल डिसटेसिंग बहुत जरूरी है। हम सब को 21 दिन के लॉकडाउन का पालन करना होगा। घर पर ही रहें, लगातार हाथ धोते रहें।'

राज्यवर्धन सिंह राठौर ने लिखा, 'प्रधानमंत्री जी ने देशवासियों से अपील की है 21 दिन घर में रहें। कोरोना की चैन को तोड़ना है तो ये नियम अनुशासन के साथ पालन करना होगा जो आज रात 12 बजे से शुरू हो जाएगा।' 
 
 
 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें