फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत से लौटे दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ियों का कोविड-19 टेस्ट नेगेटिव

Fri, 03 Apr 2020 02:03 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
दक्षिण अफ्रीका - फोटो : social media
विज्ञापन

भारत से एकदिवसीय दौरा बीच में रद्द होने के बाद स्वदेश लौटने वाले सभी दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेटरों में कोरोना वायरस का कोई लक्षण नहीं पाया गया और इनमें से जिनका परीक्षण किया गया वह भी नेगेटिव रहा। टीम के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. शुएब मांजरा ने यह जानकारी दी।

विज्ञापन


दक्षिण अफ्रीकी टीम 18 मार्च को स्वदेश लौट गई थी और इसके बाद उन्हें क्वारंटीन में रहने के लिए कहा गया था। उन्होंने गुरुवार को यह अवधि पूरी कर दी, लेकिन वे अपने अन्य देशवासियों की तरह अगले दो सप्ताह तक लॉकडाउन में रहेंगे।

मांजरा ने ईएसपीएनक्रिकइन्फो से कहा कि किसी भी खिलाड़ी में कोई लक्षण नहीं पाया गया और जिन खिलाड़ियों ने परीक्षण करवाया था उसका परिणाम भी नेगेटिव आया।

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 12 मार्च को धर्मशाला में पहला वन-डे बारिश से धुल गया था, जबकि लखनऊ और कोलकाता में होने वाले अगले दोनो मैच कोविड-19 महामारी के चलते रद्द कर दिए गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें