फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निकोल्स विश्व कप फाइनल वाली जर्सी करेंगे दान, कोरोना प्रभावित परिवारों की होगी मदद

Sat, 02 May 2020 01:44 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
हेनरी निकोल्स - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

न्यूजीलैंड के बल्लेबाज हेनरी निकोल्स ने क्रिकेट विश्व कप (2019) के फाइनल में पहनी जर्सी को कोविड-19 महामारी से प्रभावित हुए परिवारों की मदद के लिए दान देने का फैसला किया है। निकोल्स इस जर्सी को यूनिसेफ (संयुक्त राष्ट्र बाल कोष) न्यूजीलैंड को दान करेंगे।

विज्ञापन


यूनिसेफ ने ट्वीट किया, ‘न्यूजीलैंड के क्रिकेटर हेनरी निकोल्स ने 2019 क्रिकेट विश्व कप में इस्तेमाल की गई जर्सी को दान देने का फैसला किया है, जिस पर पूरी टीम के हस्ताक्षर होंगे। न्यूजीलैंड में परिवारों को खाना खिलाने वाले एक भाग्यशाली विजेता को इसे दिया जाएगा। अगर आप भी इसे हासिल करना चाहते है तो दान करिए।’

निकोल्स ने काले रंग की इस जर्सी का इस्तेमाल इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में खेले गए फाइनल में किया था। इस रोमांचक मुकाबले में हालांकि किस्मत ने न्यूजीलैंड का साथ नहीं दिया। मैंच टाई होने के बाद सुपर ओवर का सहारा लिया गया। सुपर ओवर भी टाई रहा, जिसके बाद अधिक बाउंड्री संख्या के आधार पर इंग्लैंड चैम्पियन बना।
विज्ञापन


फाइनल में 55 रन की पारी खेलने वाले निकोल्स ने कहा, ‘लॉकडाउन शुरू होने के बाद से न्यूजीलैंड में खाने के पार्सल की मांग में तीन गुना इजाफा हुआ है। लोगों को दान करने के लिए प्रेरित करने के लिए मैंने अपनी शर्ट दान करने का फैसला किया।’

भारतीय कप्तान विराट कोहली और दक्षिण अफ्रीका के पूर्व बल्लेबाज एबी डीविलियर्स ने भी आईपीएल के एक मैच से जुड़ी चीजों को नीलाम करने का फैसला किया है। इंग्लैंड के विकेटकीपर जोस बटलर ने विश्व कप फाइनल की जर्सी को नीलाम किया था। केएल राहुल, जेम्स एंडरसन, मुश्फिकुर रहीम भी ऐसा कर चुके हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें