फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना महामारी से लड़ने के लिए जेम्स एंडरसन करेंगे शर्ट, बल्ला और विकेट नीलाम

Sat, 25 Apr 2020 10:02 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
जेम्स एंडरसन - फोटो : social media
विज्ञापन

इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन कोविड-19 महामारी से लड़ने के लिए अपने हस्ताक्षर वाली शर्ट, बल्ले और विकेट की नीलामी करेंगे। एंडरसन ने इनका इस्तेमाल केपटाउन में खेले गए पिछले टेस्ट में किया था। 

विज्ञापन


एंडरसन ने ट्विटर पर लिखा, 'हम ईबे पर 'गोवेलफंड' के लिए नीलामी कर रहे हैं। इस नीलामी में केपटाउन में खेले गए मेरे आखिरी टेस्ट की शर्ट, विकेट (स्टंप) और बल्ला शामिल है।’’कोविड-19 के संक्रमण से दुनिया भर में लगभग दो लाख लोगों की मौत हुई है।
 

शुक्रवार को भारतीय कप्तान विराट कोहली और दक्षिण अफ्रीका के पूर्व बल्लेबाज एबी डीविलियर्स ने भी लोगों की मदद के लिए क्रिकेट के सामान की नीलामी की घोषणा की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें