फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड-19: पाकिस्तान का आयरलैंड दौरा टला, इंग्लिश क्रिकेटर्स शुरू करने वाले हैं ट्रेनिंग

Thu, 14 May 2020 11:49 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
आयरलैंड क्रिकेट टीम - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

पाकिस्तानी टीम का जुलाई में आयरलैंड का दौरा कोरोना वायरस महामारी के चलते स्थगित हो गया है। पाकिस्तान को टी-20 सीरीज खेलने के लिए इस देश की यात्रा करनी थी। दोनों देशों के क्रिकेट बोर्ड ने जुलाई में दो टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज स्थगित करने का फैसला किया है क्योंकि आयरलैंड सरकार ने घोषणा की थी कि बंद स्टेडियम में मैच 10 अगस्त के बाद ही संभव हो सकेंगे।

विज्ञापन


इसका मतलब है कि पाकिस्तान को जुलाई में दो टी-20 मैचों के लिए इंग्लैंड का भी दौरा करना है और इन मैचों को भी बदला जा सकता है। ये मैच 12 और 14 जुलाई को डबलिन में खेले जाने थे। पिछले महीने हॉलैंड ने भी इस महामारी के चलते पाकिस्तान के खिलाफ घरेलू सीरीज अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी थी।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के मुख्य कार्यकारी वसीम खान ने कहा, 'यह दुखद है कि मौजूदा कोविड-19 महामारी के चलते हमें आयरलैंड का दौरा स्थगित करना पड़ रहा है।'

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

अगले सप्ताह से ट्रेनिंग शुरू करेंगे इंग्लिश क्रिकेटर

इंग्लैंड क्रिकेट टीम
इंग्लैंड के क्रिकेट खिलाड़ी अगले सप्ताह से अपनी निजी ट्रेनिंग शुरू कर देंगे। कोविड-19 के कारण क्रिकेट गतिविधयां रुकी हुई हैं और अब धीरे-धीरे चीजें पटरी पर लौटने की उम्मीद है। बीबीसी ने इंग्लैंड क्रिकेट के निदेशक एश्ले जाइल्स के हवाले से लिखा है, 'यह खेल की वापसी के लिए उठाए गए बहुत शुरुआती कदम हैं।'

बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, गेंदबाज अलग-अलग काउंटी मैदान पर अभ्यास करेंगे और इस दौरान उनके साथ कोच, फिजियो और अगर जरूरत पड़ी तो स्ट्रेंथ ऐंड कंडीशनिंग कोच भी रहेंगे। बाकी के अन्य खिलाड़ी दो सप्ताह बाद अभ्यास पर लौटेंगे। ईसीबी ने कहा है कि सभी तरह की पेशेवर क्रिकेट एक जुलाई तक निलंबित रहेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें