फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना की मारः ECB को हुआ अरबों का नुकसान, 20 फीसदी कर्मचारियों की हो सकती है छंटनी

Wed, 16 Sep 2020 09:30 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
ईसीबी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

कोरोना महामारी के कारण इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) को करीब 10 करोड़ पाउंड (लगभग साढ़े नौ अरब रुपये) का नुकसान हुआ है। जिसके बाद वेल्स क्रिकेट बोर्ड 20 फीसदी कर्मचारियों को कम करने की योजना बना रहा है।

विज्ञापन


अगर ऐसा ही रहा तो यह राशि 19 अरब रूपये तक बढ़ सकती है
ईसीबी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी टॉम हैरिसन ने बजट की व्यापक समीक्षा करने के बाद कहा कि अगर महामारी का प्रकोप अगले साल भी जारी रहा तो यह राशि 20 करोड़ पाउंड (लगभग 19 अरब रूपये) तब बढ़ सकती है।

कार्यबल बजट में 20 प्रतिशत की कटौती का प्रस्ताव
हैरिसन ने बोर्ड के कार्यबल बजट में 20 प्रतिशत की कटौती का प्रस्ताव रखा, जिसका मतलब हुआ कि ईसीबी 62 भूमिकाएं खत्म करेगा। हैरिसन ने एक बयान में कहा, 'इन प्रस्तावों में हमारे कार्यबल के बजट में 20 प्रतिशत की कटौती शामिल है, जो हमारी संरचना से 62 भूमिकाओं को हटाने के बराबर है।'
विज्ञापन


इंग्लैंड कोरोना काल में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट शुरू करने वाला पहला देश
मौजूदा चुनौतियों के बाद भी इंग्लैंड इस महामारी के दौरान अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट फिर शुरू करने वाले पहला देश बना। उसने वेस्टइंडीज, आयरलैंड, पाकिस्तान और अब ऑस्ट्रेलिया के साथ जैव सुरक्षित माहौल में श्रृंखलाओं का आयोजन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें