फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोनाः गिब्स ने जिस बल्ले से ऑस्ट्रेलिया को चटाई थी धूल, उस बल्ले को करेंगे नीलाम

Sat, 02 May 2020 07:33 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
हर्शल गिब्स - फोटो : social media
दक्षिण अफ्रीका के पूर्व सलामी बल्लेबाज हर्शल गिब्स ने कोरोना महामारी के खिलाफ लड़ाई के लिए धन जुटाने के मकसद से अपने उस बल्ले को नीलाम करने का फैसला किया है, जिस बल्ले से 2006 में उन्होंने 175 रन की दमदार पारी खेली थी और दक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रिकॉर्ड लक्ष्य हासिल किया था। 
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
हर्शेल गिब्स
दक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की इस श्रृंखला के निर्णायक मुकाबले में एक गेंद शेष रहते हुए नौ विकेट पर 438 रन बनाकर विजेता बना था। 
विज्ञापन

3 of 4
हर्शेल गिब्स
ऑस्ट्रेलिया ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए चार विकेट पर 434 रन बनाए थे। गिब्स ने ट्वीट किया, 'सुपरस्पोर्ट्स उस मैच को दिखा रहा है। उस मैच में मैंने जो बल्ला इस्तेमाल किया किया था। मैं कोविड-19 कोष के लिए उसकी नीलामी करूंगा। मैंने उसे इतने वर्षों से संभाल कर रखा है।' 
विज्ञापन

4 of 4
हर्शेल गिब्स
गिब्स ने इस मैच में 111 गेंद की पारी में 21 चौके और सात छक्के लगाये थे। 46 साल के इस पूर्व क्रिकेटर ने दक्षिण अफ्रीका के लिए 90 टेस्ट, 248 एकदिवसीय और 23 टी20 अंतरराष्ट्रीय खेले है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें