फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना: क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बढ़ाया मदद का हाथ, ऑक्सीजन के लिए भारत को दिए 50 हजार डॉलर

Mon, 03 May 2021 08:59 AM IST
दीप्ति मिश्रा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न

सार

इस मुश्किल वक्त में भारत की ओर दुनिया भर से मदद के हाथ बढ़ रहे हैं। अब ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट खिलाड़ियों ने कोरोना के खिलाफ भारत की लड़ाई में 50 हजार डॉलर यानी 37 लाख से अधिक रुपये की मदद की है।  
विज्ञापन
Australian Cricket - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत में कोरोना वायरस की दूसरी लहर ने कोहराम मचा रखा है। अस्पतालों बेड, वेंटिलेटर, रेमडेसिविर और ऑक्सीजन की कमी के चलते मरीज दम तोड़ रहे हैं। इस मुश्किल वक्त में भारत की ओर दुनिया भर से मदद के हाथ बढ़ रहे हैं। अब ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट खिलाड़ियों ने कोरोना के खिलाफ भारत की लड़ाई में 50 हजार डॉलर यानी 37 लाख से अधिक रुपये की मदद की है।  

विज्ञापन


क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने यूनिसेफ के कोविड-19 रिलीफ फंड में 50 हजार डॉलर दान किए हैं। ये राशि मरीजों को ऑक्सीजन, कोविड-19 की टेस्टिंग किट मुहैया कराने में काम आएगी। कुछ दिन पहले ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज कमिंस ने भी पीएम केयर्स फंड में ऑक्सीजन सप्लाई में मदद देने के लिए 37 लाख रुपए दान दिए थे।

लोगों से की मदद की अपील
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने खिलाड़ियों के अलावा ऑस्ट्रेलिया के लोगों से भी यूनिसेफ के कोविड-19 रिलीफ फंड में दान देने की अपील की है ताकि कोरोना की दूसरी लहर से जूझ रहे भारत की हरसंभव मदद की जा सके। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के अंतरिम मुख्य कार्यकारी निक हॉकले ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच एक खास रिश्ता है। क्रिकेट का हमारा पारस्परिक प्रेम ही हमारी दोस्ती का केंद्र है। ब्रेट ली और पैट कमिंस ने बीते हफ्ते भारत की मदद का जो जज्बा दिखाया है, उसने हमें दिल की गहराईयों तक छूआ है। इसी भावना के साथ हमें यूनिसेफ के साथ मिलकर कोरोना मरीजों के लिए फंड जुटाने पर गर्व है।
विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया खिलाड़ियों ने की थी मदद शुरुआत
ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट खिलाड़ियों में सबसे पहले भारतवासियों की मदद की पहल ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज पैट कमिंस ने की थी। उन्होंने 50 हजार डॉलर (करीब 37 लाख रुपये) पीएम केयर्स फंड में दान किए। इसके बाद पूर्व ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज ब्रेट ली ने 1 बिट क्वाइन (करीब 41 लाख रुपये) का दान दिया था। उसके बाद से लगातार भारतीय सितारों की आलोचना हो रही थी कि वे मदद के लिए आगे क्यों नहीं आ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें